Bhopal: कांग्रेस का अन्याय देश नहीं भूलेगा’, विपक्ष पर भड़के सीएम डॉ. यादव, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 अप्रैल को एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में दिखाई दिए। वे अचानक राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड स्थित एक रेस्टॉरेंट पहुंचे। उन्होंने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ तो सुनी ही, साथ ही वहां मौजूद आम जनता से संवाद भी किया। उन्हें अपने बीच पाकर लोग भी उत्साह से भर गए। सीएम डॉ. मोहन यादव ने जनता से और जनता ने उनके साथ दिल खोलकर बात की। इस दौरान उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान और किसानों का भी जिक्र किया। इसके साथ ही वे कांग्रेस पर भी जमकर बरसे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में लगातार तीसरे साल जल गंगा संवर्धन अभियान जारी है। सरकार के बेहतर कार्यों से तस्वीर बदल रही है। जल संरक्षण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश अग्रणी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से कुओं, बावड़ियों और पारंपरिक जल स्रोतों को नया जीवन मिल रहा है। इस दिशा में मध्यप्रदेश बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

Bhopal: किसान हितैशी राज्य सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी है। सरकार किसानों से गेहूं के साथ ही चना और मसूर भी खरीद रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधी आबादी को उनका हक दिलाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33% आरक्षण देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के षडयंत्र के कारण यह सफल नहीं हो सका। प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज में सकारात्मकता, प्रेरणा और नई चेतना का संचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी शुद्ध गैर राजनीतिक बातों के साथ देशवासियों में सकारात्मक ऊर्जा भरने का काम करते हैं।

Bhopal: माफी मांगे कांग्रेस

Bhopal

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने बहनों के साथ जो अन्याय किया है, उसे देश कभी नहीं भूलेगा। बहनों को उनका हक दिलाने के लिए हम लगातार प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस की पांच पीढ़ियां नारी सशक्तिकरण के खिलाफ नकारात्मक रवैया अपनाती आ रही हैं।

Bhopal: जनता से साझा किए विचार

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रेस्टॉरेंट में ही युवाओं से आत्मीय संवाद किया। उनके साथ स्वल्पाहार कर नारी शक्ति वंदन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में बेटियों की शिक्षा, महिला सुरक्षा, आजीविका, समान वेतन और इन्हें स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime

Kantara विवाद में रणवीर सिंह ने मांगी माफी, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

Kantara: रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के एक किरदार की

PM Modi ने ट्रंप पर हमले पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जानकर राहत मिली कि वे सुरक्षित हैं

PM Modi: नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी

Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Water Crisis: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी में भीषण

White House फायरिंग, ट्रंप ने जारी की हमलावर की फोटो, सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश नाकाम

White House: डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में हुई फायरिंग