Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ा निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदानित, सीबीएसई और आईसीएसई विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

Bhopal School Closed: 30 अप्रैल तक लागू रहेगा आदेश

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश 30 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगा। बढ़ती गर्मी और लू के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Bhopal School Closed: प्रशासनिक कार्य जारी रहेंगे

Bhopal School Closed

हालांकि छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन सभी शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान स्कूलों के प्रशासनिक और अन्य कार्य जारी रहेंगे।

Bhopal School Closed: कलेक्टर की मंजूरी के बाद जारी निर्देश

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और इसे कलेक्टर की मंजूरी के बाद जारी किया गया है। संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Bhopal School Closed: शिक्षा विभाग ने जारी की प्रतिलिपि

आदेश की प्रतिलिपि लोक शिक्षण विभाग, कलेक्टर कार्यालय, जिला शिक्षा केंद्र और सभी संबंधित स्कूलों को भेजी गई है, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

read also: Rajaji Tiger Reserve Controversy: मंत्री पुत्र की शादी पर बवाल, कोर एरिया में आयोजन को लेकर केस दर्ज

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर