Maheshwar: अवैध शराब तस्करों पर पुलिस का प्रहार; घेराबंदी कर जब्त की 44 पेटी शराब, अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Maheshwar

संवाददाता – राजेश पंवार

Maheshwar महेश्वर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर धामनोद रोड पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने जय जलदेव ढाबे के पास नाकाबंदी कर अवैध शराब से भरी एक सफेद रंग की ह्यूंडई ओरा कार को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

Maheshwar फिल्मी अंदाज में पीछा, वाहन छोड़कर भागा तस्कर

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में भारी मात्रा में शराब मंडलेश्वर की ओर ले जाई जा रही है। थाना प्रभारी रितेश यादव ने तत्काल टीम गठित कर नाकाबंदी की। जैसे ही संदिग्ध कार (MP46 ZG 2151) मौके पर पहुँची, पुलिस को देखकर चालक ने वाहन रोकने के बजाय भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी सख्त देख वह अंधेरे का लाभ उठाकर कार छोड़कर झाड़ियों में ओझल हो गया।

Maheshwar ₹7.63 लाख का माल बरामद, आबकारी एक्ट में केस दर्ज

पुलिस ने जब लावारिस कार की तलाशी ली, तो उसमें 44 पेटियां (कुल 465 लीटर) अवैध देशी और विदेशी शराब भरी हुई मिली।

  • शराब की कीमत: लगभग 1,63,298 रुपये।
  • वाहन की कीमत: लगभग 6,00,000 रुपये। पुलिस ने कुल 7.63 लाख रुपये का मशरूका जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Maheshwar बड़वानी के गाड़ी मालिक पर गहराया शक

थाना प्रभारी रितेश यादव ने बताया कि वाहन के दस्तावेजों के आधार पर कार सुमित साहू (निवासी देवला, तहसील ठीकरी, जिला बड़वानी) के नाम पर दर्ज है। पुलिस अब गाड़ी मालिक की तलाश कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब का यह नेटवर्क कहाँ से संचालित हो रहा था और मुख्य सरगना कौन है।

Read this: Banda  : डूब क्षेत्र के ‘दंश’ और प्रशासनिक ‘नोटिस’ के बीच फंसी बमाना पंचायत; नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार

Jamshedpur : संथाली छात्रों को ‘D ग्रेड’ मिलने पर बवाल; ओल चिकी लिपि के अपमान का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के 8वीं बोर्ड के