RCB vs DC: Indian Premier League के मौजूदा सीजन का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। RCB इस सीजन में शानदार लय में नजर आई है। टीम ने अब तक खेले 5 मुकाबलों में से 4 में जीत दर्ज की है और सिर्फ एक मैच गंवाया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है, टीम ने 4 में से 2 मुकाबले जीते हैं।
RCB vs DC: आईपीएल में RCB vs DC हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 33 मैच खेले गए हैं। इनमें RCB का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 20 मुकाबले जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 12 मैचों में जीत मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। इन टीमों के बीच हाईएस्ट स्कोर 215 रन और लोएस्ट स्कोर 95 रन दर्ज किया गया है। पिछले सीजन में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था, जबकि IPL 2024 में खेले गए मुकाबले में RCB ने जीत हासिल की थी।
RCB vs DC: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी खास नजरें
विराट कोहली ने पिछले 10 मैचों में 49.11 की औसत से 442 रन बनाए हैं, जबकि रजत पाटीदार के बल्ले से 306 रन निकले हैं। दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने 151.38 की स्ट्राइक रेट से 327 रन बनाए हैं।
गेंदबाजी में RCB के भुवनेश्वर कुमार ने 12 विकेट लिए हैं, जबकि DC के अक्षर पटेल ने 7 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं। ये खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
RCB vs DC: संभावित प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जैकब डफी/जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स:
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, ऑकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी
RCB vs DC: मुकाबले पर सबकी नजर
RCB की शानदार फॉर्म और घरेलू मैदान का फायदा उसे मजबूत बनाता है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स भी संतुलित टीम के साथ चुनौती देने को तैयार है। ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
READ ALSO: Bhoot Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी ने पहले दिन कमाए 24 करोड़ रुपए





