Bhoot Bangla Box Office Collection: भूत बंगला 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन इससे एक दिन पहले 16 अप्रैल को रात 9 बजे इसका पेड प्रीमियर आयोजित किया गया था। करीब 14 साल बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं।
Bhoot Bangla Box Office Collection: पहले दिन वर्ल्डवाइड करीब 24 करोड़ की कमाई
फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर वैश्विक स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ ने दुनिया भर में लगभग 23.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसमें भारत से 18.90 करोड़ रुपये और ओवरसीज मार्केट से करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है।
Bhoot Bangla Box Office Collection: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत ओपनिंग

भारत में फिल्म ने पहले दिन करीब 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अगर पेड प्रीव्यू से मिले लगभग 3.50 करोड़ रुपये को इसमें जोड़ दिया जाए, तो घरेलू नेट कलेक्शन करीब 15.75 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। यह आंकड़ा ट्रेड एनालिस्ट्स की शुरुआती उम्मीदों के बराबर या उससे थोड़ा बेहतर माना जा रहा है।
Bhoot Bangla Box Office Collection: स्टारकास्ट और जॉनर ने खींचा दर्शकों का ध्यान
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, राजपाल यादव और दिवंगत असरानी नजर आए हैं। फिल्म का हॉरर-कॉमेडी जॉनर और मजबूत स्टारकास्ट दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है।
Bhoot Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की पोस्ट-पैंडेमिक टॉप ओपनर्स में शामिल
‘भूत बंगला’ अक्षय कुमार की महामारी के बाद रिलीज हुई फिल्मों में ओपनिंग डे कलेक्शन के लिहाज से टॉप फिल्मों में शामिल हो गई है। फिलहाल सूर्यवंशी लगभग 26.29 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर है, जबकि हाउसफुल 5 करीब 24 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है।
Bhoot Bangla Box Office Collection: आगे के कलेक्शन पर टिकी नजरें
फिल्म की शुरुआती कमाई को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ‘भूत बंगला’ ने मजबूत शुरुआत की है। अब आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन पर नजरें रहेंगी, जिससे यह तय होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी दौड़ तय कर पाती है या नहीं।
read also: मां के निधन के बाद Zareen Khan का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट, बताया ‘पहला प्यार’





