,

Firozabad: पुलिस मुठभेड़ में भैंस चोर गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार; 3 बदमाशों के पैर में लगी गोली, पिकअप और तमंचे बरामद

Firozabad

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

Firozabad उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना एका पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर पशु चोरी करने वाले एक सक्रिय गैंग को दबोच लिया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं।

Firozabad घेराबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, आत्मरक्षा में चली गोली

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भैंस चोरों का एक गिरोह मैक्स पिकअप से पशुओं को लेकर निकलने वाला है। इस सूचना पर नगला धारू और झालगोपालपुर के पास चेकिंग अभियान शुरू किया गया। जब संदिग्ध पिकअप को रोकने का इशारा किया गया, तो बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन बदमाशों—जुम्मन खां, सलीम और कल्लू के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Firozabad ‘कट्टी घरों’ में बेचते थे चोरी के पशु, लाखों की कमाई

पूछताछ में गिरोह ने कबूल किया कि वे रात के अंधेरे में ग्रामीण इलाकों से किसानों की भैंसें चोरी करते थे। चोरी के बाद इन पशुओं को मैक्स पिकअप में लादकर अवैध वधशालाओं (कट्टी घरों) में बेच दिया जाता था। बरामद रकम और पशुओं के आधार पर पुलिस का मानना है कि यह गैंग लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था। मुख्य आरोपी जुम्मन खां पर पहले से ही दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सलीम और कल्लू पर भी एक-एक दर्जन के करीब आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं।

Firozabad अवैध हथियार और नगदी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया है:

  • हथियार: 3 अवैध तमंचे, कई जिंदा और खोखा कारतूस।
  • पशु: चोरी की गई एक भैंस और उसका बच्चा।
  • नगदी: 14 हजार रुपये की नगद राशि (चोरी के पैसे का हिस्सा)।
  • वाहन: घटना में प्रयुक्त मैक्स पिकअप गाड़ी।

Read this: Mandsaur में ‘यमदूत’ बनी सड़कें: रफ्तार के जुनून ने ली कई जान, कहीं धू-धू कर जली बाइक तो कहीं उजड़ गए घर

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…