seema-haider : सीमा हैदर ने बेटे का नाम रखा ‘भारत’, कुआं पूजन और नामकरण में दिखा जश्न; बोलीं- हिंदू होने पर गर्व

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
seema-haider-son-named-bharat pujan-naming

seema-haider : पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनके नवजात बेटे का नामकरण, जिसमें उन्होंने अपने बेटे का नाम “भारत” रखा है। यह समारोह नोएडा के रबूपुरा स्थित उनके घर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित किया गया।

नामकरण से पहले घर में जागरण कराया गया और इसके बाद कुआं पूजन की रस्म निभाई गई। इस दौरान मोहल्ले की महिलाओं ने गीत-संगीत के साथ उत्सव में हिस्सा लिया। पूरे माहौल में खुशी और उत्साह देखने को मिला।

seema-haider_swadesh news 01

seema-haider : हिंदू परंपराओं के अनुसार बेटे का नामकरण संस्कार

मीडिया से बातचीत में सीमा ने बताया कि यह उनके परिवार के लिए बेहद खास पल है। उन्होंने कहा कि हिंदू परंपराओं के अनुसार बेटे के जन्म के बाद नामकरण संस्कार किया जाता है और इस अवसर पर वे बहुत खुश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें हिंदू धर्म अपनाने पर गर्व महसूस होता है और भारत में रहकर उन्हें सम्मान और अपनापन मिला है।

seema-haider : सीमा ने बताया कि पंडित द्वारा नाम का पहला अक्षर “भ” निकाला गया, जिसके बाद परिवार ने विचार-विमर्श कर बच्चे का नाम “भारत” रखा। उनके अनुसार, इससे सुंदर नाम कोई नहीं हो सकता।

seema-haider_swadesh news 02

बता दें कि सीमा ने फरवरी 2026 में इस बच्चे को जन्म दिया था। वह अपने पति सचिन मीना के साथ नोएडा में रह रही हैं। इससे पहले भी उनके बच्चे हैं और उनकी निजी जिंदगी पहले से ही चर्चा में रही है। सोशल मीडिया पर भी सीमा और उनका परिवार काफी सक्रिय है, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। Seema Haider और Sachin Meena सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उनके यूट्यूब चैनल को 2 मिलियन से अधिक लोग सब्सक्राइब कर चुके हैं और बड़ी संख्या में फॉलोअर्स उनके वीडियो देखते हैं। साल 2023 से दोनों ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में साथ रह रहे हैं, और उनकी प्रेम कहानी पहले भी सुर्खियों में रही है।

seema-haider_swadesh news 03

seema-haider : सीमा हैदर की पहली शादी वर्ष 2014 में Ghulam Haider से हुई थी। वर्ष 2019 में गुलाम हैदर दुबई चले गए और सीमा अपने चार बच्चों के साथ कराची में रह रही थीं। इसी दौरान ऑनलाइन गेम PUBG खेलते हुए उनकी मुलाकात सचिन मीणा से हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई।

10 मार्च 2023 को नेपाल में दोनों की पहली मुलाकात हुई, जहां उन्होंने एक मंदिर में शादी करने और धर्म परिवर्तन का दावा किया। इसके बाद सीमा पाकिस्तान लौट गईं, जबकि सचिन भारत वापस आ गए।

seema-haider_swadesh news 04

मई 2023 में सीमा दुबई के रास्ते नेपाल पहुंचीं और वहां से बस के जरिए भारत आकर रबूपुरा में रहने लगीं। 1 जुलाई को दोनों ने बुलंदशहर में पहचान पत्र बनवाने के लिए वकील से संपर्क किया, लेकिन जानकारी पुलिस तक पहुंच गई।

इसके बाद 3 जुलाई 2023 को हरियाणा के बल्लभगढ़ से दोनों को हिरासत में लिया गया। अगले दिन सचिन के पिता को भी गिरफ्तार किया गया, हालांकि 8 जुलाई को तीनों को जमानत मिल गई। बाद में एटीएस ने दोनों से लंबी पूछताछ की और उनकी शादी से जुड़े फोटो-वीडियो भी सामने आए।

ये भी जानिए : प्रेम प्रसंग में बाधक बने पति की खौफनाक हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश, ऐसे खुला राज

Land Scam : रायपुर में शासकीय जमीन घोटाले का आरोप, बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Land Scam : फर्जी पट्टा बनाकर जमीन खरीदी-बिक्री का आरोप, कांग्रेस नेताओं

Elephant Attack: हाथी के हमले में किशोरी की मौत, जंगल में महुआ बीनने गई थी पिंकी

Elephant Attack: रामानुजगंज क्षेत्र में घटना, हाथियों के झुंड से बिछड़े हाथी

Burn Injury Case: सूरजपुर में सनसनी: अधजली हालत में सड़क किनारे मिली युवती, हालत गंभीर

Burn Injury Case: पहचान नहीं हो सकी, विश्रामपुर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज

Bhopal बनारसी स्वाद के मुरीद हुए सीएम डॉ. यादव: कचौड़ी और पूरी-भाजी का लिया आनंद

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी सादगी और जनता

PBKS beats CSK: 200+ रन बनाने के बाद भी CSK को झेलनी पड़ी हार, पंजाब किंग्स की शानदार जीत

PBKS beats CSK: IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने एमए चिदंबरम स्टेडियम

MPESB: मध्यप्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2,646 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

MPESB: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा

Rajpal Yadav ने पहली बार जेल का अनुभव किया साझा, फैंस और सहयोगियों का जताया आभार

Rajpal Yadav: अभिनेता राजपाल यादव ने फरवरी 2026 में चेक बाउंस केस

Pakistan में पेट्रोल 80 रुपये सस्ता, जनता को मिली बड़ी राहत

Pakistan: ईरान युद्ध और वैश्विक ईंधन संकट के बीच पाकिस्तान की जनता

Iran-US War: लेबनान की राजधानी बेरूत में इजराइल ने किए हवाई हमले

Iran-US War: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले लगातार जारी