,

Agra: प्रेम प्रसंग में बाधक बने पति की खौफनाक हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश, ऐसे खुला राज

- Advertisement -
Ad imageAd image
Agra

Report: Farhan khan

Agra उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद अंतर्गत सैंया थाना क्षेत्र में हुए लोकेंद्र हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस पत्नी पर पति की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वही उसकी कातिल निकली। अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके एक मित्र के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।

Agra शराब, गला घोंटना और फिर आग: रोंगटे खड़े करने वाली वारदात

पुलिस जांच के अनुसार, लोकेंद्र की हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी। योजना के तहत आरोपियों ने पहले लोकेंद्र को अत्यधिक शराब पिलाई। जब वह नशे की हालत में सुध-बुध खो बैठा, तब तीनों ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्यों को मिटाने और मामले को एक दुर्घटना का रूप देने के लिए आरोपियों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए शव पर पेट्रोल और शराब डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

Agra शराब की बोतल और चाट के कागज ने खोला राज

हत्यारों ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन घटनास्थल पर छूटे मामूली सुराग उनकी बर्बादी का कारण बने। पुलिस को मौके से खाने-पीने के सामान के कुछ कागज और शराब की खाली बोतलें मिलीं। डीसीपी वेस्ट आदित्य के नेतृत्व में गठित 5 टीमों ने इन सुरागों का पीछा करते हुए चाट के ठेले और शराब के ठेकेदार तक पहुँच बनाई। कड़ियाँ जुड़ती गईं और तकनीकी साक्ष्यों (Servillence) के आधार पर पुलिस सीधे कातिलों के दरवाजे तक पहुँच गई।

Agra पांच टीमों की मेहनत लाई रंग: पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस ने गहन पूछताछ और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पत्नी ने स्वीकार किया कि वह अपने प्रेम संबंधों के कारण लोकेंद्र को रास्ते से हटाना चाहती थी। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Read this: Narnaul बिजली विभाग का ‘करोड़पति’ झटका: कांग्रेस नेता को थमाया 78.92 करोड़ का बिल, 6 दिन में 10 करोड़ यूनिट खर्च!

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल