singrauli : सिंगरौली में ‘बोरी वाला चोर’ का आतंक: दुकान से 90 हजार पार, CCTV में कैद वारदात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
singrauli-bori-wala-chor-theft-devsar-market

singrauli : देवसर बाजार में अनोखी चोरी से दहशत, थाना पास होने के बावजूद बेखौफ बदमाश

रिपोर्ट- सुरेश कुमार

singrauli : सिंगरौली, मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के देवसर बाजार में चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शातिर चोर ने अपनी पहचान छिपाने के लिए शरीर पर बोरी ओढ़ ली और किराना दुकान में घुसकर करीब 90 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गया।

singrauli : CCTV में कैद ‘बोरी वाला चोर’

पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर बोरी ओढ़कर दुकान में दाखिल होता है और बिना घबराए चोरी की वारदात को अंजाम देकर निकल जाता है।

singrauli : दुकान का ताला तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

पीड़ित व्यापारी त्रयंबकेश गुप्ता के अनुसार, वे रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगली सुबह जब दुकान पहुंचे तो दरवाजा टूटा मिला और अंदर रखी नगदी गायब थी।

singrauli : थाना पास, फिर भी नहीं लगा सुराग

घटना को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि जिस स्थान पर चोरी हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर जियावन थाना मौजूद है और पास से नेशनल हाईवे भी गुजरता है, जहां रातभर आवाजाही रहती है। इसके बावजूद चोर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

singrauli : व्यापारियों में डर का माहौल

लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में डर और आक्रोश दोनों है। लोगों का कहना है कि अब बाजार और मुख्य मार्ग भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं।

singrauli : पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी जानिए Bhopal: सरस्वती विद्या मंदिर में प्रतिभा अभिनंदन समारोह, किशन सूर्यवंशी ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया

Naxal Operation: गरियाबंद में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का संदिग्ध डम्प बरामद

Naxal Operation: गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों

IND- AFG पहला वनडे आज, नहीं खेलेंगे विराट-हार्दिक, जानें कब-कहां देखें लाइव मुकाबला

IND- AFG: भारतीय क्रिकेट टीम आज से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज

Dolomite Mining: सक्ती में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Dolomite Mining: सक्ती जिले के ग्राम पंचायत झालरौदा में प्रस्तावित डोलोमाइट खदान

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Forest Encroachment: मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत चचेड़ी परिसर में

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक:

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण