,

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Indore

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल

Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर ने विकास की दिशा में आज एक और लंबी छलांग लगाई है। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नवीनीकृत T-1 टर्मिनल का रविवार, 29 मार्च को भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिबन काटकर इस आधुनिक टर्मिनल को जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने इंदौर के बढ़ते वैश्विक महत्व और यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार को शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

Indore यात्री क्षमता में होगा भारी इजाफा, सालाना 50 लाख का लक्ष्य

नए T-1 टर्मिनल के शुरू होने से इंदौर एयरपोर्ट की परिचालन क्षमता में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में यहाँ से प्रति वर्ष लगभग 40 लाख यात्री सफर करते हैं, लेकिन इस नए विस्तार के बाद यह क्षमता बढ़कर 50 लाख यात्री सालाना तक पहुँच जाएगी। टर्मिनल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यात्रियों को अधिक स्पेस, आधुनिक लाउंज और विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकें। इससे न केवल एयरपोर्ट पर भीड़ का दबाव कम होगा, बल्कि यात्रियों का सफर पहले से कहीं अधिक आरामदायक और सुगम हो जाएगा।

Indore ‘उड़ान’ के सपनों को मिल रहे नए पंख: सीएम डॉ. यादव

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश के विमानन क्षेत्र का अभूतपूर्व कायाकल्प हुआ है। आज हवाई यात्रा अब किसी खास वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर तबके के लिए सुलभ हुई है।” मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू का भी आभार व्यक्त किया।

Indore इंदौर की हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती

कार्यक्रम की शुरुआत में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने टर्मिनल-1 की तकनीकी विशेषताओं और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टर्मिनल इंदौर की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उद्घाटन के दौरान कई जनप्रतिनिधि और एयरपोर्ट अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि इस विस्तार से इंदौर की अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी, जिससे व्यापार और पर्यटन दोनों को लाभ होगा।

Read this: Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को