,

Dhurandhar 2 ने 5 दिन में तोड़ा 855 करोड़ का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, रणवीर बोले – मुझे गर्व कि मैं ‘धुरंधर’ जैसी फिल्म का हिस्सा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dhurandhar 2

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड स्पाई-एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के महज पांच दिनों में दुनिया भर में लगभग 855 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म की कहानी, शानदार एक्टिंग और सटीक डायरेक्शन की वजह से पूरे भारत में फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।

Dhurandhar 2: कहानी और किरदारों ने फिल्ममेकर्स को भी चौंकाया

फिल्म में जियोपॉलिटिकल मुद्दे, गुप्त ऑपरेशन और देशभक्ति को इस तरह पेश किया गया है कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के फिल्ममेकर्स सोशल मीडिया पर खुलकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म ने संवेदनशील मुद्दों को आम दर्शकों के लिए समझने योग्य और सोचने पर मजबूर करने वाले ढंग से प्रस्तुत किया है।

Dhurandhar 2: रणवीर पहली बार कहानी सुनकर हैरान हुए

निर्देशक आदित्य धर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर रणवीर का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में रणवीर बताते हैं कि जब उन्होंने पहली बार स्क्रिप्ट सुनी, तो वे हैरान रह गए। उन्होंने कहा, “जब सर ने मुझे यह कहानी सुनाई, मैं हक्का-बक्का रह गया। मैंने पूछा कि क्या सच में ऐसा होता है? सर ने कहा, हां बेटा, ऐसा भी होता है।”

Dhurandhar 2: रणवीर ने कहा – मुझे गर्व है कि मैं हिस्सा हूं

रणवीर ने फिल्म की सफलता और सटीक प्रस्तुति की तारीफ करते हुए कहा, “यह एक दुर्लभ क्वॉलिटी वाली फिल्म है, बिना किसी दिखावे के। हर चीज़ विश्वसनीय और संतुलित तरीके से पेश की गई है। ऐसी कहानी बनाना और मनोरंजन भी टॉप लेवल का रखना बहुत मुश्किल है। मुझे गर्व है कि मैं इसका हिस्सा हूं।”

Dhurandhar 2: पाकिस्तान में मिशन पर भारतीय एजेंट का किरदार

फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय अंडरकवर एजेंट का रोल निभाते हैं, जो पाकिस्तान में दुश्मन की मांद में घुसकर ‘धुरंधर’ का किरदार निभाता है। फिल्म में हर किरदार की अपनी खासियत है और कहानी को और भी प्रभावशाली बनाता है।

Dhurandhar 2: दाऊद इब्राहिम और अजीत डोभाल से प्रेरित किरदार

फिल्म में दानिश का किरदार दाऊद इब्राहिम से प्रेरित है, जिसे निभाने के लिए रोज 8-9 घंटे प्रोस्थेटिक मेकअप किया जाता था। आर. माधवन का किरदार अजीत डोभाल से प्रेरित है, जबकि अक्षय खन्ना ने पाकिस्तानी गैंगस्टर और राजनीतिज्ञ रहमान बलूच की भूमिका निभाई। सारा अर्जुन का यालीना जमाली का किरदार माहीन गबोल से प्रेरित है।

read also: Dhurandhar 2 box office collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 4 दिन में तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 600 करोड़ पार

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ