Bokaro: चास में दीवार विवाद में लहराई पिस्टल, दबंगई की तस्वीर CCTV में कैद; दो आरोपी हिरासत में

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bokaro

Report: Sanjeev kumar

Bokaro चास थाना क्षेत्र के राणा प्रताप नगर में बुधवार को जमीन विवाद ने उस वक्त हिंसक मोड़ ले लिया, जब एक पक्ष ने खुलेआम अवैध हथियार लहराकर दूसरे परिवार को डराने का प्रयास किया। हथियार चमकाने की यह पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही चास थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Bokaro 5 इंच की दीवार पर शुरू हुआ ‘खूनी’ विवाद

पीड़ित सूरज राणा के अनुसार, विवाद घर की एक साझा दीवार को लेकर शुरू हुआ था। उन्होंने शांतिपूर्ण समाधान का प्रस्ताव देते हुए कहा था कि दोनों पक्ष अपनी-अपनी ओर से 5-5 इंच की दीवार खड़ी कर लें ताकि भविष्य में कोई विवाद न रहे। आरोप है कि संतोष राणा ने इस प्रस्ताव को ठुकरा कर जबरन 10 इंच की दीवार खड़ी करना शुरू कर दिया। जब सूरज राणा ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया।

Bokaro पिस्टल लहराते वीडियो आया सामने

पीड़ित का आरोप है कि बहस के दौरान आशुतोष राणा घर के अंदर से पिस्टल लेकर आया और उसने दिनेश राणा को थमा दी। इसके बाद दिनेश राणा ने खुलेआम पिस्टल लहराकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सीसीटीवी फुटेज में दिनेश राणा के हाथ में साफ तौर पर हथियार देखा जा सकता है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और दिनेश राणा व आशुतोष राणा को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

Bokaro पुलिस की जांच और कार्रवाई

चास थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज में आरोपी हथियार के साथ दिखाई दे रहा है, जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि लहराया गया हथियार लाइसेंसी है या अवैध। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

Read this: New Delhi ‘राहुल गांधी का व्यवहार टपोरी जैसा, प्रियंका से सीखनी चाहिए तहजीब’, कंगना रनौत का तीखा जुबानी हमला

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पर सियासत गरम, बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026” को लेकर

Korba road accident: कोयला लोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

Report by: Umesh Dahariya Korba road accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के

Mussoorie gas shortage: मसूरी में गहराया गैस संकट, दुकानदार और घरेलू उपभोक्ता परेशान

Mussoorie gas shortage: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने गंभीर

Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी

Israel PM Video: बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, मौत की अफवाहों पर खुद दी सफाई

Israel PM Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. मौसम अलर्ट छत्तीसगढ़