Madhya Pradesh कैबिनेट का बड़ा फैसला: विकास कार्यों के लिए 33,240 करोड़ रुपये मंजूर, ‘एक जिला-एक उत्पाद’ और युवाओं के लिए इंटर्नशिप योजना को हरी झंडी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Madhya Pradesh

Madhya Pradesh मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में जनहित और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट ने विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं को अगले 5 वर्षों तक जारी रखने के लिए लगभग 33 हजार 240 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट को मंजूरी दी है। इस बैठक में युवाओं के कौशल विकास से लेकर स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने तक के रोडमैप पर मुहर लगाई गई है।

Madhya Pradesh गुड-गवर्नेस के लिए ‘यंग इंटर्न्स’ और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा

प्रशासनिक कार्यकुशलता में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने ‘मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड-गवर्नेस प्रोग्राम’ को मंजूरी दी है। इसके लिए अगले 3 वर्षों में 190 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही, कैबिनेट ने प्रदेश के 7 जिलों (भोपाल, दतिया, सीधी, उज्जैन, धार, सीहोर और अशोकनगर) के लिए ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ODOP) परियोजना का अनुमोदन किया है। अगले 5 वर्षों में 37.50 करोड़ रुपये की लागत से स्थानीय शिल्पकारों और बुनकरों को ब्रांडिंग, प्रशिक्षण और बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।

Madhya Pradesh श्रमिकों के लिए नए औषधालय और दिव्यांगों को वृत्तिकर में छूट

स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए सरकार ने मैहर, कैमोर (कटनी) और निमरानी (खरगोन) में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के 3 नए औषधालय खोलने का निर्णय लिया है। इससे लगभग 15,686 पंजीकृत श्रमिकों और उनके 62 हजार से अधिक आश्रितों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। इसके लिए 51 पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई है। वहीं, सामाजिक सरोकार दिखाते हुए निःशक्तजनों को प्रोफेशनल टैक्स (वृत्तिकर) से दी गई छूट को 31 मार्च 2030 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

Madhya Pradesh ग्रामीण अवसंरचना, शिक्षा और जनजातीय विकास पर बड़ा निवेश

कैबिनेट ने ग्रामीण और खनिज क्षेत्रों में पेयजल और सड़क विकास के लिए 6,090 करोड़ रुपये की रक्षित निधि को मंजूरी दी है। साथ ही, पंचायत एवं ग्रामीण विकास की योजनाओं के लिए 7,127 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसमें प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मिड-डे मील) का बड़ा हिस्सा शामिल है। जनजातीय क्षेत्रों में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए 1,645 करोड़ रुपये तथा MSME क्षेत्र में स्टार्टअप नीति और निवेश संवर्धन के लिए 11,361 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिससे प्रदेश में उद्यमिता और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Read this: Durg Bulldozer Action: अवैध दुकान जमींदोज, ग्राम समोदा में प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के

Jamtara Court Bomb Threat: जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी

Jamtara Court Bomb Threat: धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Report: Danveer Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश

Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Transport Warehouse Safety: आवासीय इलाकों में गोदाम, लोगों में बढ़ी दुर्घटना की

Bokaro Court Bomb Threat: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bokaro Court Bomb Threat: मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस और

New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

New Delhi मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-ईरान

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने

Raipur: ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में वाहन चालक ने पुलिस से की बदसलूकी, गिरफ्तार

Raipur: रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: रायपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: पेट्रोलियम कंपनियों का बड़ा फैसला, कई संस्थानों