,

Durg Bulldozer Action: अवैध दुकान जमींदोज, ग्राम समोदा में प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

- Advertisement -
Ad imageAd image
Durg Bulldozer Action

Report by: Vishnu Gautam

Durg Bulldozer Action: दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाकर एक अवैध दुकान को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के तहत भाजपा नेता Vinayak Tamrakar के भाई बृजेश ताम्रकार की वर्षों से चली आ रही अवैध दुकान को जमींदोज किया गया।

Durg Bulldozer Action: तहसीलदार के नेतृत्व में हुई संयुक्त कार्रवाई

कार्रवाई तहसीलदार Kshama Yadu के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस प्रशासन की टीम ने अंजाम दी। मौके पर बुलडोजर के साथ पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Durg Bulldozer Action: अवैध कब्जा 10 साल से चल रहा था

तहसीलदार ने बताया कि ग्राम समोदा की शासकीय भूमि (खसरा नंबर 778, लगभग 32 डिसमिल) पर पिछले करीब 10 वर्षों से बृजेश ताम्रकार द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। तहसील न्यायालय पहले ही बेदखली का आदेश जारी कर चुका था, लेकिन लंबे समय तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

Durg Bulldozer Action: ग्रामीण भी हुए मौके पर मौजूद

बुलडोजर कार्रवाई शुरू होते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। जिला प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त संदेश देने के उद्देश्य से की गई है।

Durg Bulldozer Action: समोदा में अवैध अफीम की खेती का मामला भी चर्चा में

इस बीच, समोदा गांव में अवैध अफीम की खेती का मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने इस मामले में Vinayak Tamrakar समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और करीब 8 लाख रुपये की अफीम जब्त की है। अफीम की फसल काटकर नष्ट करने की प्रक्रिया भी जारी है।

Durg Bulldozer Action: प्रशासन का स्पष्ट संदेश

दुर्ग तहसीलदार ने बताया कि विनायक ताम्रकार का कोई अवैध प्लॉट नहीं पाया गया है। कार्रवाई केवल उनके भाई बृजेश ताम्रकार द्वारा किए गए अतिक्रमण पर हुई है। प्रशासन ने साफ कहा कि अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

read also: Khairagarh Murder Case: अवैध संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 12 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को