,

Khairagarh Murder Case: अवैध संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 12 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार

Khairagarh Murder Case

Report by: Khilesh Verma

Khairagarh Murder Case: खैरागढ़ में अवैध संबंध के शक को लेकर एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इस मामले में शामिल दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।

Khairagarh Murder Case: मजदूर महिला को छोड़ने गया था मृतक

मृतक की पहचान तुलाराम पटेल (45) के रूप में हुई है, जो खैरागढ़ के किल्लापारा वार्ड नंबर 11 का निवासी था और बिल्डिंग ठेकेदारी का काम करता था। बताया जा रहा है कि 8 मार्च की शाम वह अपने साथ काम करने वाली एक महिला मजदूर को मोटरसाइकिल से उसके गांव गाडाडीह छोड़ने गया था।

Khairagarh Murder Case: अवैध संबंध के शक में की गई मारपीट

गांव पहुंचने पर कुछ लोगों ने तुलाराम पटेल पर महिला के साथ अवैध संबंध होने का शक जताया। आरोप है कि इसी बात को लेकर लोगों ने “गांव का माहौल खराब कर रहे हो” कहकर उसके साथ लात-घूंसे से बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।

Khairagarh Murder Case: अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

गंभीर रूप से घायल तुलाराम पटेल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरागढ़ ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Khairagarh Murder Case: पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

घटना के बाद Khairagarh Police ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

read also: New Delhi “ईरान का ‘ऑयल कार्ड’: दुनिया को प्यासा मारने की धमकी! इजराइली राजदूतों को निकालने वाले देशों को ही मिलेगा समंदर से रास्ता

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…