Lucknow Coaching Centre Fire : लखनऊ में कोचिंग सेंटर में भीषण आग, जान बचाने के लिए ऊंची मंजिलों से कूदे छात्र, 13 मौत की खबर, आधिकारिक पुष्टि नहीं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lucknow Coaching Centre Fire

रिपोर्ट- राशिद

Lucknow Coaching Centre Fire : लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इमारत में संचालित कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहे कई छात्र धुएं और आग की लपटों के बीच फंस गए। जान बचाने के लिए कुछ छात्रों को ऊपरी मंजिलों से छलांग लगानी पड़ी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में तीन लोगों की मौत की बात खबर सामने आई लेकिन खबरों के मुताबिक अब तक 15 छात्रों की मौत की खबर है। कई घायल भी बताए जा रहे हैं।

Lucknow Coaching Centre Fire

Lucknow Coaching Centre Fire : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय अचानक इमारत से धुआं निकलना शुरू हुआ। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और भवन का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। घटना के समय कोचिंग सेंटर में कक्षाएं संचालित हो रही थीं, जिससे छात्रों और कर्मचारियों के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई।

Lucknow Coaching Centre Fire : सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और बचाव अभियान की निगरानी करते रहे।

Lucknow Coaching Centre Fire

Lucknow Coaching Centre Fire : राहत दल ने इमारत से तीन शव बरामद किए हैं। वहीं कुछ घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह विद्युत शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि अधिकारियों ने विस्तृत जांच के बाद ही अंतिम कारण स्पष्ट होने की बात कही है।

इस हादसे के वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें छात्र अपनी जान बचाने के लिए ऊंची मंजिलों से नीचे उतरने और कूदने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Read More BSP Candidate List Hapur Hasanpur: यूपी में मायावती ने चला 20 साल पुराना ‘सोशल इंजीनियरिंग’ दांव: ब्राह्मणों को टिकट देने से सपा खेमे में खलबली, बसपा ने घोषित किए दो उम्मीदवार