,

Kota: किशोरपुरा में जानलेवा हमला और लूट का मामला, जांच अधिकारी पर पक्षपात के आरोप

Kota

Report by: Jaspreet Singh

Kota: किशोरपुरा थाना क्षेत्र में 23 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला और लूट की घटना सामने आई। शिकायत के अनुसार, पीड़िता के पति नौशिहाल उर्फ कालू पंकज गली में अपनी गाड़ी से कैटरिंग का सामान उतार रहे थे, तभी लक्की सोनी, रवि धोबी, हरीश जेटी और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर लोहे की सरियों से सिर, हाथ और पैरों पर हमला किया।

Kota: हमलावरों ने छीना कीमती सामान

पीड़िता ने बताया कि हमलावरों ने उनके पति के गले से चांदी की चेन, सोने और चांदी की अंगूठी, और जेब में रखे 15 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपित मौके से मोटरसाइकिल और स्कूटी पर फरार हो गए। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Kota

Kota: जांच अधिकारी पर पक्षपात का आरोप

हालांकि, पीड़िता ने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी द्वारा बरामद लोहे की सरियों के संबंध में साक्ष्यों से छेड़छाड़ की गई है। इसके साथ ही उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और धमकाने का भी आरोप लगाया गया है।

Kota: उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग

पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि सिर्फ सही और पारदर्शी जांच के जरिए ही न्याय सुनिश्चित किया जा सकता है।

read also: Sonal Chauhan in Dubai: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान सुरक्षित, लोगों को दी संभलकर रहने की सलाह

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 3 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Panchkula ; हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : CM नायब सिंह सैनी

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Panchkula : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

Chamoli हेलीकॉप्टर हादसे पर CM धामी सख्त, जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Chamoli : हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

Yogi Adityanath Ayodhya Visit: अयोध्या की हनुमान गढ़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए दर्शन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या स्थित प्रसिद्ध हनुमान…