Durg police news : दुर्ग में 200 से ज्यादा महिला कमांडो को मिला आपदा और सुरक्षा प्रशिक्षण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Durg police news

रिपोर्ट- विष्णु गौतम

Durg police news : दुर्ग पुलिस द्वारा खुर्सीपार स्थित क्रिकेट मैदान में महिला कमांडो के लिए सिविल डिफेंस प्रशिक्षण और प्रेरणा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Vijay Agrawal, पद्मश्री Shamshad Begum, एसडीआरएफ कमांडेंट नागेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

इस आयोजन में खुर्सीपार और आसपास के क्षेत्रों से 200 से अधिक महिला कमांडो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Durg police news

Durg police news : आपदा प्रबंधन और सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण सत्र के दौरान एसडीआरएफ टीम ने बाढ़, आगजनी, भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में प्राथमिक प्रतिक्रिया देने, घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, आग से बचाव और प्राथमिक उपचार की तकनीकों का लाइव प्रदर्शन किया। साथ ही सामूहिक समन्वय और आपातकालीन प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी गई।

Durg police news

Durg police news : साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर मार्गदर्शन

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों, साइबर अपराध से बचाव, सामुदायिक पुलिसिंग, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और नशा मुक्ति अभियान पर विस्तृत जानकारी दी गई। महिला कमांडो को अपने-अपने वार्ड और गांवों में जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया गया।

Durg police news

Durg police news : पद्मश्री शमशाद बेगम ने कहा कि कोरोना काल के बाद महिला कमांडो को दोबारा सक्रिय और सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला कमांडो गांव-गांव में गश्त कर अपराध नियंत्रण और नशा मुक्ति अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Durg police news : पूरे जिले में लागू होगी पहल

Durg police news : एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए प्रत्येक वार्ड और थाना स्तर पर महिला रक्षक दल का गठन किया जाएगा। खुर्सीपार से शुरू हुई यह पहल जल्द ही पूरे जिले में लागू की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी महिला कमांडो ने “सशक्त नारी, सशक्त छत्तीसगढ़” और “नशा मुक्त समाज, सुरक्षित समाज” का सामूहिक संकल्प लिया।

ये भी जानिए : Lormi car fire news : चलते-चलते धू-धू कर जली भाजपा नेता की कार, ऐसे बचाई जान

Bhoomi pujan : मालीखेड़ी विसर्जन घाट का होगा कायाकल्प, ₹1.45 करोड़ से बनेगा आधुनिक घाट

Bhoomi pujan : भोपाल, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

Giridih News : गिरिडीह में युवक को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, रंजिश में वारदात की आशंका

संवाददाता: विवेक गुप्ता Giridih news : गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र

PAK VS NZ: सुपर-8 में आज बड़ा मुकाबला, पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड, बारिश बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती

PAK VS NZ: पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड नेशनल क्रिकेट टीम

WaterContamination : अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, 42 सैंपल पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

रिपोर्ट: दिनेश गुप्ता WaterContamination : अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था

जामताड़ा में Municipal Election 2026 को लेकर 21 फरवरी शाम 5 बजे से सख्त निषेधाज्ञा लागू

Municipal Election 2026: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त

International Wedding: शिकोहाबाद में जर्मन दूल्हे गुस्ताव ने खुशी संग लिए सात फेरे

International Wedding: शिकोहाबाद में एक अनोखी और ऐतिहासिक शादी ने पूरे जिले

Faridabad: पति ने पत्नी को मारी गोली, तलाक विवाद की आशंका

Report by: Sandeep Chaudhary, Edit by: Priyanshi Soni Faridabad: फरीदाबाद के पल्ला

Raipur: रायपुर-महासमुंद रोड पर बड़ा सड़क हादसा, 3 की मौत

Raipur: रायपुर-महासमुंद रोड पर तेज रफ्तार टाटा विस्टा कार डिवाइडर और रेलिंग

Police Firing Practice: BMP-07 में सभी पदाधिकारियों को कराया गया लक्ष्याभ्यास

Police Firing Practice: कटिहार जिले में पुलिस बल की कार्यक्षमता को और