,

Lormi car fire news : चलते-चलते धू-धू कर जली भाजपा नेता की कार, ऐसे बचाई जान

Lormi car fire news


Lormi car fire news : लोरमी में भाजपा मंडल अध्यक्ष की कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप की Mahindra की XUV300 कार चलते-चलते धू-धू कर जलने लगी। गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Lormi car fire news : कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे मंडल अध्यक्ष

Lormi car fire news : जानकारी के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप डिप्टी सीएम Arun Sao के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनकी कार अखरार के पास पहुंची, वाहन के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा।

देखते ही देखते कार में आग लग गई और कुछ ही पलों में पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Lormi car fire news : शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी जानिए : युवती को जिंदा जलाने का आरोप, आरोपी पर दर्ज शिकायत

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

Mahanadi Water Level बढ़ा, शिवरीनारायण में अलर्ट; शबरी सेतु पर आवागमन बंद

रिपोर्टर: देवेन्द्र श्रीवास Mahanadi Water Level : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…