Pilibhit: पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने CM योगी से की मुलाकात, बाढ़ सुरक्षा और चीनी मिल नवीनीकरण का उठाया मुद्दा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pilibhit

Report by: Nijam Ali, Edit by: Priyanshi Soni

Pilibhit: पूरनपुर (129) विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से जुड़े कई अहम जनहित मुद्दों को मुख्यमंत्री के सामने प्रमुखता से रखा।

विधायक ने पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र को बाढ़ और कटान की दृष्टि से अति संवेदनशील बताते हुए कहा कि शारदा नदी के दाएं-बाएं किनारे बसे गांव हर वर्ष बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। इससे ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने बाढ़ सुरक्षा कार्यों के तहत विभिन्न स्थलों की परियोजनाओं को स्वीकृति देने और तटबंध व कटान रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से कार्य शुरू कराने की मांग की।

Pilibhit: शीघ्र कार्रवाई की मांग

विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपते हुए जनहित में शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक धनराशि जल्द स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया।

Pilibhit

इसके अलावा विधायक बाबूराम पासवान ने पूरनपुर किसान सहकारी चीनी मिल के नवीनीकरण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि मिल के आधुनिकीकरण से क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने चीनी मिल के नवीनीकरण कराने का भरोसा दिलाया।

Pilibhit: किसानों के हित में बड़ी पहल

इस भेंट को क्षेत्र के विकास और किसानों के हित में बड़ी पहल माना जा रहा है। विधायक बाबूराम पासवान द्वारा लगातार किए जा रहे विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

read also: Handloom Expo: लखनऊ में हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो का शुभारंभ, बुनकरों को मिलेगा नया बाजार

Illegal Parking Action: नागरिक अस्पताल के बाहर अवैध पार्किंग पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया

Illegal Parking Action: अस्पताल के बाहर अवैध अतिक्रमण हटाया, दर्जनों वाहनों के

CPR Rescue: भोपाल पुलिस बनी ‘देवदूत’ युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जवानों ने CPR देकर बचाई जान

CPR Rescue: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अचानक बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप CPR

Keshav Negi: केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई, उत्तराखंड में रोष, राजनीतिक हलचल

Keshav Negi: दिल्ली होटल आग मामले में केशव नेगी पर कार्रवाई से

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा और विशेष व्यवस्थाएं

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा की व्यवस्था