Lakhisarai में रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lakhisarai

Report by: Santosh Gupta, Edit by: Priyanshi Soni

Lakhisarai: लखीसराय जिले से बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है। पीरीबाजार थाना क्षेत्र के घोघी गांव स्थित बहियार में बेखौफ अपराधियों ने एक रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Lakhisarai: पीरीबाजार थाना क्षेत्र के घोघी गांव की घटना, सीने में मारी गोली

मृतक की पहचान संतोष उर्फ दिलीप कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संतोष अपने खेत पर गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनके सीने में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद संतोष ने साहस दिखाते हुए मोबाइल से अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई।

Lakhisarai

परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Lakhisarai: लोगों ने जमकर किया हंगामा

घटना के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम में देरी को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने जमकर हंगामा किया और मुख्य सड़क जाम करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही एसडीपीओ शिवम कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

read also: Aurangabad में जंगली हाथी का आतंक, हाथी को नियंत्रित करने में जुटा वन विभाग

Asian Games 2026 ट्रायल्स में उतरीं विनेश फोगाट, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद बढ़ी उम्मीदें

Asian Games 2026: भारतीय महिला कुश्ती की दिग्गज खिलाड़ी विनेश फोगाट शनिवार