पाकिस्तान में जिस गांव में जन्मे मनमोहन, वह घोषित है आदर्श गांव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

देश में आर्थिक उदारीकरण का चेहरा पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा। नेताओं से लेकर आम लोग मनमोहन सिंह से जुड़ी यादें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं, उनसे जुड़े किस्से याद किए जा रहे हैं। वहीं पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का गाह गांव जहां मनमोहन सिंह का जन्म हुआ था। अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के गाह गांव में 26 सितंबर 1932 को जन्मे मनमोहन सिंह ने कक्षा चार तक की पढ़ाई गांव के ही प्राइमरी स्कूल में ही की थी। मनमोहन सिंह 1937 से 1941 के बीच इस प्राइमरी स्कूल के छात्र रहे।

आज भी पूर्व पीएम के नाम है प्राइमरी स्कूल का नाम, मशहूर हैं उनके किस्से

विभाजन के बाद मनमोहन सिंह का परिवार अमृतसर आ गया था। इस सरकारी स्कूल का नामकरण पाकिस्तान की सरकार ने बाद में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के नाम पर ही कर दिया था- मनमोहन सिंह गवर्नमेंट बॉयज प्राइमरी स्कूल। इस स्कूल में मनमोहन सिंह के पंजीकरण रिकॉर्ड से लेकर परीक्षाफल तक के रिकॉर्ड आज भी सुरक्षित रखे हुए हैं। इस स्कूल का जिक्र कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने अपनी किताब में भी किया है। उन्होंने लिखा है कि एक बार पाकिस्तान दौरे से लौटकर पीएम आवास पर डॉक्टर मनमोहन सिंह के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान डॉक्टर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान जाने का मन मेरा भी है। उनसे पूछा कि पाकिस्तान में कहां जाना चाहते हैं तो डॉक्टर सिंह का जवाब था अपने गांव। इस किताब के मुताबिक राजीव शुक्ला ने तब के मनमोहन सिहं से यह पूछा कि क्या आप अपना पैतृक घर देखना चाहते हैं। डॉक्टर सिंह ने राजीव शुक्ला के सवाल के जवाब में कहा था कि नहीं, मेरा घर तो बहुत पहले ही खत्म हो गया था। उस स्कूल को देखना चाहता हूं जहां पर कक्षा चार तक पढ़ाई की थी। मनमोहन सिंह पीएम रहते या उसके बाद, पाकिस्तान नहीं गए और उनकी ये ख्वाहिश अधूरी ही रह गई। हालांकि, पाकिस्तान की सरकार ने इस स्कूल का नामकरण उनके नाम कर दिया और गाह को आदर्श गांव घोषित कर दिया गया था। मनमोहन सिंह से जुड़ी यादें, किस्से पाकिस्तान के गाह गांव की गलियों में आज भी जिंदा हैं।

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के