शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

एशियाई बाजारों में तेजी के बीच बेंचमार्क भारतीय इक्विटी इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी50 सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मजबूती के साथ खुले। ‎विशेषज्ञों का कहना है कि साल 2024 के अंत में किसी बड़े ट्रिगर्स के नहीं होने की वजह से स्टॉक मार्केट में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 100 से ज्यादा अंकों की बढ़त लेकर 78,607.62 पर खुला। खुलते ही यह 300 अंक की बढ़त लेकर 78,783.96 तक पहुंच गया। सुबह 9:25 बजे सेंसेक्स 242.78 अंक की बढ़त के साथ 78,715.26 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 भी तेजी के साथ 23,801.40 अंक पर खुला। शुरुआत में यह 92.35 अंक की मजबूती लेकर 23,842.55 पर कारोबार कर रहा था। वहीं गुरुवार को प्रमुख बेंचमार्क मिलाजुला रहा, जिसमें बीएसई सेंसेक्स 78,472.48 पर सपाट बंद हुआ, जबकि निफ्टी 22 अंक बढ़कर 23,750.20 पर बंद हुआ। बेंचमार्क निफ्टी-50 पिछले सप्ताह 5 फीसदी गिरने के बाद इस सप्ताह अब तक 0.7 फीसदी चढ़ चुका है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को लगातार आठवें सत्र में भारतीय शेयर बेचे और नेट आधार पर 23.77 अरब रुपये (278.83 मिलियन डॉलर) के शेयर बेचे। विश्लेषकों के अनुसार पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद घरेलू शेयर राहत की सांस ले रहे हैं। बेंचमार्क निफ्टी 50 अपने 200-दिवसीय मूविंग एवरेज के समर्थन क्षेत्र के आसपास मंडरा रहा है। कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स आईपीओ, सनातन टेक्सटाइल्स आईपीओ, ममता मशीनरी आईपीओ, डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स आईपीओ और ट्रांस रेल लाइटिंग आईपीओ आज एनएसई और बीएसई पर लिस्टेड होंगे।

Farrukhabad में पत्रकार पर हमला, बेल्ट से पीटा, सुरक्षा पर उठे सवाल

Report by: Sartaj Khan Farrukhabad: उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र

Balod Road Accident: बालोद में भीषण सड़क हादसा: महिलाओं से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, कई घायल

Balod Road Accident: छठी कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं की पिकअप अनियंत्रित

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

1. भोपाल में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को गति MP TOP 10: राजधानी

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

1. रायपुर में नई विकास परियोजनाओं की घोषणा CG TOP 10: राज्य

MP NEWS : गो सेवको और पशु चिकित्सकों की तत्परता से गौ माता के प्राण की हुई रक्षा

MP NEWS : उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गौमाता के प्राण बचाने वालों

Balrampur : चोरी के शक में युवक को ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा

Balrampur : डूमरपानी गांव में हुई हिंसक घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के