रिपोर्ट : रतन कुमार
jamtara news : जामताड़ा जिले के पंजनियां पंचायत स्थित बाड़ेडीह घाट से अवैध बालू उठाव का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां से प्रतिदिन 20 से 30 लाख रुपये मूल्य की बालू नाव के जरिए अवैध रूप से बाहर भेजी जा रही है। बताया जा रहा है कि बालू धनबाद के कथित माफियाओं तक पहुंचाई जा रही है, जिससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है।

jamtara news : स्थानीय ग्रामीणों अकबर अंसारी, सनाउल अंसारी समेत सैकड़ों लोगों — ने सोमवार को घाट पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान से बालू उठाव हो रहा है, वह जामताड़ा की सीमा में आता है, इसके बावजूद खुलेआम खनिज संपदा की निकासी जारी है।

jamtara news : ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में चल रही योजनाओं, खासकर अबुआ आवास निर्माण के लिए उन्हें बालू उपलब्ध नहीं हो पा रही है। यदि मिल भी रही है तो ऊंची दरों पर खरीदनी पड़ रही है।
jamtara news : लोगों ने सवाल उठाया है कि जब नाव के जरिए रोजाना बालू ढुलाई हो रही है तो प्रशासन अब तक कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
ये भी जानिए : Jamtara के कायस्थपाड़ा मोड़ पर आचार संहिता जांच को लेकर हंगामा, FST और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने





