,

Weather Update: हिमालय में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, अगले हफ्ते कई राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली में मौसम रहेगा साफ

Weather Update

Weather Update: 13 फरवरी और 16-17 फरवरी 2026 को वेस्टर्न हिमालयी क्षेत्रों में बारिश या बर्फबारी की संभावना है। पहला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 13 फरवरी से सक्रिय हो रहा है, जबकि दूसरा 16 फरवरी से। इसके अलावा, आईएमडी ने बताया कि 15 फरवरी को बंगाल की खाड़ी और देश के पूर्वी हिस्सों में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना बढ़ गई है।

Weather Update: अगले सप्ताह किन क्षेत्रों में होगी बारिश

19 फरवरी तक तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं, 19 से 26 फरवरी के बीच तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार, केरल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में सामान्य से अधिक बारिश के आसार हैं।

Weather Update: तापमान का पूर्वानुमान

  • देश के पूर्वी राज्यों, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से कम तापमान रहने के संकेत हैं।
  • गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कर्नाटक में 19 फरवरी तक सामान्य से अधिक तापमान हो सकता है।
  • 19 से 26 फरवरी के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार और देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।
  • छत्तीसगढ़, केरल, विदर्भ और आंध्र प्रदेश में तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

Weather Update: दिल्ली का मौसम साफ रहेगा

Weather Update

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.6°C दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 1.4°C अधिक है। दिन के दौरान आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान लगभग 26°C रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है, गुरुवार को AQI 201 रिकॉर्ड किया गया।

Read also: Horoscope: 13-02-26

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…