MP: Top 10 News

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP

MP: टॉप 10 न्यूज, जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें…

1. ग्वालियर में कलश वितरण की अफवाह से भगदड़

15 हजार क्षमता वाले स्टेडियम में करीब 25 हजार महिलाएं जुट गईं। चार में से तीन गेट बंद होने के कारण अफरा-तफरी मच गई और भीड़ बेकाबू हो गई।

2. एमपी में दिन गर्म, रातें सर्द

भोपाल, इंदौर समेत 15 शहरों में तापमान 30°C के पार पहुंचा। वहीं 11 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, जिससे दिन-रात के तापमान में बड़ा अंतर दिखा।

3. भोपाल में MBBS छात्रा की मौत पर विवाद

छात्रावास की पीजी इंचार्ज का दावा है कि छात्रा घर से लौटने के बाद आत्महत्या की बातें कर रही थी। वहीं पिता ने पढ़ाई के तनाव को वजह बताया है। मामले की जांच जारी है।

4. 45 पैसे के बीमा से परिवार को मिले 10 लाख

ट्रेन हादसे में मौत के पांच साल बाद परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा मिला। टिकट बुकिंग के दौरान लिया गया मामूली यात्रा बीमा परिवार के काम आया।

5. भोपाल बीजेपी जिला कार्यकारिणी सूची पर विवाद

जिला कार्यकारिणी घोषित होते ही कुछ नामों पर आपत्ति उठी। अंदरूनी असहमति के बाद सूची को सोशल मीडिया से हटा लिया गया।

6. बीना में सड़क हादसा, युवक की मौत

भतीजे के जन्मदिन के लिए कपड़े लेकर लौट रहे बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें सागर रेफर किया गया है।

7. चंदेरी में सिंथेटिक ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़

इंदौर नारकोटिक्स टीम ने कार्रवाई कर एमडी ड्रग बनाने वाली अवैध लैब पकड़ी। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

8. चंबल सेंचुरी में अवैध रेत खनन

पनडुब्बी की मदद से रेत निकाले जाने की खबर सामने आई है। इससे डॉल्फिन और घड़ियाल जैसे दुर्लभ जीवों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।

9. सीएम कार्यक्रम में काला झंडा दिखाने पर नाबालिग को जेल

शहडोल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन करने पर एक नाबालिग को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया। इस कारण उसकी 12वीं की परीक्षा छूट गई।

10. इंदौर में ‘जनता चौपाल’ की शुरुआत

महापौर हर हफ्ते ‘संकल्प से समाधान’ कार्यक्रम के तहत जनता से सीधे संवाद करेंगे। तीन घंटे तक चलने वाली इस चौपाल में मौके पर ही समस्याओं के समाधान का प्रयास होगा।

Read also: Horoscope: 11-02-26

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में