,

Lakhisarai: सुबह LIC ऑफिस में बड़ी चोरी, काउंटर से 93,280 रुपये उड़े, घटना CCTV में कैद

Lakhisarai

Report by: Santosh Gupta, Edit by: Priyanshi Soni

Lakhisarai: लखीसराय के नगर थाना क्षेत्र के संतर मुहल्ला, वार्ड नंबर-13 स्थित एलआईसी के मिनी ऑफिस में अहले सुबह चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर ने ऑफिस के काउंटर में रखे 93,280 रुपये नकद उड़ा लिए। यह रकम एलआईसी कलेक्शन की बताई जा रही है। पीड़ित राजेश कुमार चौधरी, विकास अधिकारी (एलआईसी) ने बताया कि उनका घर और ऑफिस एक ही परिसर में है और वर्ष 2009 से यहां एलआईसी का सीनियर बिजनेस एसोसिएट ऑफिस संचालित है।

Lakhisarai: सुबह 5:30 बजे घुसा चोर, नकदी लेकर फरार

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे अज्ञात चोर ऑफिस में घुसा और काउंटर में रखी नकदी लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर को आराम से ऑफिस में घुसते और पैसे लेकर जाते हुए देखा जा सकता है।

Lakhisarai: पुलिस जांच में जुटी, इलाके में दहशत

सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हाल के दिनों में नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ने से स्थानीय लोगों में दहशत है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Read also:
Nawada: बस और टोटो चालकों की झड़प, वीडियो वायरल

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…