Katihar में दो लूट कांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार, 2 मोबाइल बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Katihar

Report by: Manoj Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Katihar : कटिहार पुलिस ने लूट की दो घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 6 फरवरी 2026 की रात हुई थी।

पहली घटना रात करीब 9:35 बजे की है, जब कटिहार से काम करके अपने घर लौट रहे कृष्ण कुमार (24) को बेसर्मा पुल के पास चार अज्ञात बदमाशों ने रोक लिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, कट्टा दिखाकर धमकी दी और उनका मोबाइल फोन तथा ₹8,000 नकद लूटकर फरार हो गए। इस मामले में मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 48/26 दर्ज किया गया था।

Katihar : टोटो चालक से मोबाइल लूट

Katihar

दूसरी घटना उसी रात करीब 10:00 बजे हुई। टोटो चालक राजा कुमार शाह (27) कटिहार से घर लौट रहे थे, तभी तीन अज्ञात बदमाशों ने उनका टोटो रोक लिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, कट्टा दिखाकर धमकी दी और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 49/26 दर्ज किया गया था।

Katihar : पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए कटिहार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने वैज्ञानिक और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष कुमार यादव (24), मोहम्मद शाहिद (22) और मोहम्मद तौसीफ (19) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read also: Sheikhpura: बजट 2026 ऐतिहासिक और जनउपयोगी, विकास को मिलेगी नई गति – मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG