,

अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर योगी सरकार का तोहफा

Yogi government's gift on the birth centenary of Atal ji

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की बुधवार को 100वीं जयंती है। इस उपलक्ष्य में योगी सरकार की तरफ से जन्म शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में योगी सरकार 25 दिसंबर से परिवहन निगम की वातानुकूलित/शताब्दी सेवाओं के किराए में 20 फीसदी की कमी करेगी। यह छूट 25 फरवरी तक प्रभावी रहेगी।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि वातानुकूलित बस सेवाओं को जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से परिवहन निगम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशती के अवसर पर प्रदेश की जनता को कम किराये का सौगात देने जा रही है। शीतकाल में अधिक से अधिक यात्रियों को वातानुकूलित आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से किराये में कमी की जा रही है। इससे यात्रियों को कम किराया पर शीतकाल में आरामदायक यात्रा करने का लाभ मिलेगा। साथ ही निगम की एसी बसों का लोड फैक्टर भी बढ़ेगा, जिससे आय में वृद्धि होगी।

परिवहन मंत्री के मुताबिक यात्री किराये में लगभग 20 प्रतिशत तक की कमी की गयी है। वातानुकूलित 3X2 जनरथ/शताब्दी बस का किराया 25 दिसम्बर 2024 से 1.63 रुपये प्रति किमी. प्रति यात्री की जगह 1.45 रुपये प्रति यात्री प्रति किमी. तक होगा। इसके अलावा 2X2 जनरथ बस सेवा का किराया 1.93 रुपये प्रति किमी. की जगह 1.60 रुपये यात्री प्रति किमी. होगा।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…