,

Horoscope 08-02-2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope

Horoscope 08-02-2026:

मेष राशि

आज प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। साथी के साथ समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। कारोबार में हल्के उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। आर्थिक मामलों में कोई अहम निर्णय लिया जा सकता है। उधार लौटने की मांग भी हो सकती है। लोगों की बातों में आने से बचें, सतर्क रहें।

वृष राशि

आज का दिन खुशियाँ और लाभ लेकर आएगा। व्यापार में लाभदायक सौदा फाइनल हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से घर या संपत्ति का सपना पूरा होगा। जिम्मेदारियों को निभाने से मान-सम्मान मिलेगा। अटका हुआ कोई काम पूरा होने से मन को सुकून मिलेगा।

मिथुन राशि

आज आपकी प्रतिभा से सभी प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता की सराहना होगी। कला, लेखन या क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी। घर में अतिथि आगमन से माहौल आनंदमय रहेगा। सहयोगी की बात चुभ सकती है, संयम बनाए रखें। यात्रा में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। विदेश पढ़ाई के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए शुभ संकेत हैं।

Horoscope 08-02-2026:

Horoscope 08-02-2026

कर्क राशि

आज मन में कुछ उलझनें रह सकती हैं। आर्थिक निर्णय जल्दबाजी में न लें। पारिवारिक मतभेद से तनाव बढ़ सकता है, संवाद बनाए रखें। माता से किए वादे निभाएँ। अटके सरकारी काम पूरे होने की संभावना है। खर्च सोच-समझकर करें। नया करने की इच्छा जाग सकती है।

सिंह राशि

आज ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम की सराहना और प्रोत्साहन मिलेगा। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें। पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी। परिवार के साथ समय बिताना रिश्तों में सुधार लाएगा।

कन्या राशि

आज हर कदम सोच-समझकर उठाएँ। साझेदारी में अतिरिक्त सतर्क रहें। रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जरूरी कागजात संभालकर रखें। लेन-देन का पुराना मामला सुलझ सकता है।

तुला राशि

आज निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। आय बढ़ाने पर ध्यान जाएगा। धन से जुड़े मामले तनाव बढ़ा सकते हैं। पुरानी गलती उजागर हो सकती है, सतर्क रहें। विदेश पढ़ाई के इच्छुक विद्यार्थियों को अच्छा अवसर मिलेगा। काम दूसरों पर न छोड़ें। संतान की प्रगति देखकर मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। मेहनत अधिक होने से थकान हो सकती है। मनमौजी स्वभाव से परेशानी हो सकती है। जरूरी जानकारी साझा करने से बचें। परिवार के सामने गलती हो जाए तो विनम्रता से माफी मांगें।

Horoscope 08-02-2026:

Horoscope 08-02-2026

धनु राशि

आज जोश और उत्साह बनाए रखें। काम में मन लगेगा और नई शुरुआत के संकेत हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ी चिंता रहेगी, योग-व्यायाम जरूरी। पारिवारिक मामलों को बातचीत से सुलझाएँ। यात्रा में अहम जानकारी मिल सकती है।

मकर राशि

आज जिम्मेदारी और धैर्य से काम लें। पुरानी बीमारी हो रही है तो लापरवाही न करें। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखें। हर काम संयम और सोच-समझकर करें। जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है।

कुंभ राशि

आज सामाजिक कार्यों में भाग लेकर नाम और पहचान बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम संबंधों में कड़वाहट दूर होगी। दूसरों के मामलों में दखल न दें। प्रेम संबंधों में दिल की बात कहने के लिए दिन अनुकूल है। भक्ति में मन लगेगा। जरूरी खर्च मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं।

मीन राशि

आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। नौकरी में समस्या का समाधान जूनियर की मदद से होगा। भाग्य साथ देगा, काम आसानी से पूरे होंगे और संतोष रहेगा।

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के