,

Deoria: होटल में चल रहे सेक्स रैकेट पर पुलिस का छापा, 7 जोड़े हिरासत में; चौकी के पास चल रहा था अवैध धंधा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Deoria

रिपोर्ट – अरविन्द द्विवेदी

Deoria : जिले के बैतालपुर स्थित शिवांश होटल में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। उच्च अधिकारियों को मिली गुप्त शिकायतों के बाद की गई इस अचानक छापेमारी से इलाके के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

आपत्तिजनक हालत में मिले 7 जोड़े, संचालक फरार

Deoria रुद्रपुर सीओ हरिराम यादव और मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने जब होटल में दबिश दी, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। पुलिस ने होटल के कमरों से सात जोड़ों (प्रेमी-प्रेमिकाओं) को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। छापेमारी के दौरान पुलिस की भनक लगते ही होटल संचालक मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर ‘खेल’

Deoria इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह सेक्स रैकेट बैतालपुर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित होटल में सालों से बेखौफ चल रहा था। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि पुलिस की नाक के नीचे चल रहे इस धंधे की शिकायत जब बड़े प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुँची, तब जाकर महिला थाना अध्यक्ष और कई थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।

शहर के अन्य होटलों और स्पा सेंटरों पर भी नजर

Deoria इस कार्रवाई के बाद देवरिया शहर के अन्य संदिग्ध होटलों और स्पा सेंटरों के मालिकों में खौफ पैदा हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, शहर के कई अन्य इलाकों में भी इसी तरह के अनैतिक कार्य संचालित हो रहे हैं। माना जा रहा है कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद इस सिंडिकेट से जुड़े कई बड़े सफेदपोश चेहरों और अन्य ठिकानों का खुलासा हो सकता है।

Read this: Mumbai: लापरवाही ने ली मासूम की जान, कबाड़ वाले के पैर में फंसा तार और बच्ची पर गिर पड़ा लाउडस्पीकर

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल