,

Gotegaon: खूनी मोड़ पर फिर हुआ हादसा, 70 फीट गहरी खाई में गिरी कार; महिला की मौत, तीन घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gotegaon

रिपोर्टर- दीपक साहू

Gotegaon (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सनहर नदी के पास एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहाँ एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे बनी लगभग 70 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जबलपुर जाते समय हुआ हादसा

Gotegaon जानकारी के अनुसार, गाडरवारा निवासी नीरज सराठे अपनी पत्नी सुमन सराठे और दो बच्चों के साथ कार से जबलपुर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार सनहर नदी के समीप पहुँची, वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। रफ्तार तेज होने के कारण कार सड़क से उतरकर सीधे नदी किनारे स्थित गहरी खाई में कई बार पलटते हुए नीचे जा गिरी।

परिवार में मातम, घायलों का उपचार जारी

Gotegaon हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत कार से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोटेगांव ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सुमन सराठे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नीरज सराठे और उनके दोनों बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

एक ही स्थान पर लगातार दूसरी दुर्घटना

Gotegaon चिंताजनक बात यह है कि यह वही स्थान है जहाँ ठीक एक दिन पहले भी एक कार अनियंत्रित होकर पलटी थी। उस हादसे में भी एक महिला ने अपनी जान गंवाई थी। लगातार दो दिनों में दो समान दुर्घटनाओं ने सड़क सुरक्षा और उस विशेष मोड़ की बनावट पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस ‘ब्लैक स्पॉट’ पर सुरक्षा घेरा या चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

Read this: Madhya Pradesh: सेवा, समानता और संवेदनशीलता ही हमारे गणतंत्र की आत्मा — राज्यपाल मंगुभाई पटेल

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में