Kasrawad :कन्या शाला परिसर में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, तिरंगे से सजा पंडाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kasrawad

रिपोर्टर,सेवकराम चौबे

जनपद अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि
Kasrawad कसरावद में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कन्या शाला परिसर में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। जनपद अध्यक्ष श्रीमती सारिका राजेश बागदरे ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। इसके पश्चात जनपद अध्यक्ष श्रीमती सारिका राजेश बागदरे एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती विमल राजेंद्र यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, नशा मुक्ति का दिया संदेश
Kasrawad समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने नशे के दुष्परिणामों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इसके साथ ही टॉपर विद्यार्थियों एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में चयनित बच्चों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ।

परेड, संदेश वाचन और नगरभर में हुआ ध्वज वंदन
Kasrawad कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं और पुलिस बल द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई। जनपद सीईओ रीना किराड ने माननीय मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया। कसरावद नगर में नगर परिषद, तहसील कार्यालय, जेल परिसर, मंडी परिसर, पुलिस थाना सहित सभी शासकीय कार्यालयों में भी ध्वज वंदन किया गया। मुख्य समारोह में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश बागदरे, पूर्व विधायक गजानन पाटीदार, एसडीएम सत्येंद्र बेरवा, तहसीलदार कैलाश डामर, नगर परिषद सीएमओ कमलेश गोले, जनपद सीईओ रीना किराड, थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन सहित पुलिस बल और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Read this: Agra : प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, युवती की बेरहमी से हत्या कर आरोपी गिरफ्तार

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान