Gwalior : ‘गोली जैसी आवाज’ वाली बुलेट पर सख्त एक्शन, 50 बाइक पकड़ी गईं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior

Report: Arvind Chouhan

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान
Gwalior ग्वालियर शहर में तेज रफ्तार और पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली मॉडिफाइड साइलेंसर बुलेट बाइकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान कुल 50 बुलेट बाइकों को रोका गया, जिनमें से 30 बाइकों को जब्त कर थाने में खड़ा किया गया। इन सभी वाहनों पर नियमों के उल्लंघन को लेकर भारी जुर्माना लगाया गया है।

एसएसपी के निर्देश, सिफारिशें रहीं बेअसर
Gwalior यह कार्रवाई एसएसपी धर्मवीर सिंह के स्पष्ट निर्देशों के बाद की गई, जिसमें कहा गया था कि साइलेंसर से तेज और डरावनी आवाज निकालने वाली बाइकों पर बिना किसी दबाव के कार्रवाई की जाए। निर्देशों के दौरान यह भी कहा गया कि कार्रवाई के समय किसी भी तरह की सिफारिश स्वीकार न की जाए। शनिवार रात अभियान के दौरान अफसरों और टीम को सिफारिशी फोन आए, लेकिन आदेश के चलते कोई भी प्रभावी नहीं हो सका।

डेढ़ लाख से अधिक का जुर्माना, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
Gwalior गोला का मंदिर क्षेत्र के परशुराम तिराहा, गोला का मंदिर चौराहा और आकाशवाणी चौराहे पर दिन से लेकर देर रात तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों से अब तक करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुलेट से निकलने वाली तेज आवाज से आम लोग दहशत में आ जाते हैं, इसलिए ऐसे वाहनों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Read this: Madhya Pradesh : राहगीरी आनंद उत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले— उज्जैन बना उमंग, उत्साह और संस्कृति की राजधानी

- Advertisement -
Ad imageAd image