,

sheopur news 19 january : कई वार्डों में सीवेज मिला पेयजल, बीमार हो रहे लोग; प्रशासनिक जांच में सैंपल ‘क्लीन’

sheopur news t19 january

सिटीजन जर्नलिस्ट

श्योपुर, शहर में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। कई वार्डों में पेयजल पाइपलाइन लीकेज होने से सीवेज और नालियों का गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। हालात यह हैं कि जिम्मेदारों के घरों से महज 100 मीटर दूर का पानी भी पीने लायक नहीं है। नागरिकों की शिकायतों के बावजूद नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

sheopur news 19 january : वार्ड 15 और 17 में हालात सबसे खराब

वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद महावीर सुमन ने नगरपालिका प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कई बार सीएमओ और जल शाखा के अधिकारी सखावत को शिकायत की। निर्देश दिए जाने के बावजूद हालात जस के तस हैं। पाइपलाइन फूटी पड़ी हैं, गंदा पानी सप्लाई हो रहा है और लोग बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन नगर पालिका सुनने को तैयार नहीं है।

sheopur news 19 january

sheopur news 19 january : 15 वार्डों में लाइन लीकेज : पूर्व नपा अध्यक्ष

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दौलतराम गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के करीब 15 वार्डों में पाइपलाइन लीकेज है। कई जगहों पर जब सप्लाई बंद होती है तो बहता हुआ गंदा पानी वापस पाइपलाइन में चला जाता है, जो मिक्स होकर घरों में सप्लाई हो रहा है। चैंबर टूटे पड़े हैं और सीवेज का पानी सीधे पेयजल लाइन में जा रहा है। इसी वजह से जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।

sheopur news 19 january : स्थानीय लोगों की पीड़ा

वार्ड क्रमांक 17 कुम्हार मोहल्ला निवासियों ने बताया कि उनके घर गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। हालत ऐसी है कि हाथ धोना भी मुश्किल है, पीने की तो बात ही नहीं। वहीं शंकरलाल सुमन ने कहा कि नालियों के भीतर से गुजर रही टूटी पाइपलाइन के कारण दूषित पानी नलों में आ रहा है, जिससे पेट दर्द, उल्टी-दस्त जैसी बीमारियां फैल रही हैं।

वार्ड 15 निवासियों ने भी वर्षों से बनी समस्या की ओर इशारा करते हुए कहा कि कई जगहों पर गड्ढों से गंदा पानी दिनभर बहता रहता है और घरों में सप्लाई हो रहा है।

sheopur news 19 january

sheopur news 19 january : प्रशासन का पक्ष

नगर पालिका के इंजीनियर पवन गर्ग का कहना है कि किट के माध्यम से पानी की जांच कराई जाएगी। पहले भी लीकेज की शिकायतें आई थीं, जिन्हें ठीक कराया गया था। वर्तमान शिकायतों को भी गंभीरता से देखा जा रहा है। वहीं डिप्टी कलेक्टर व डूडा प्रभारी विजय शाक्य ने बताया कि पीएचई विभाग ने 115 सैंपल लिए हैं, जिनकी रिपोर्ट ओके आई है। जलावर्धन योजना 2026 में पूरी हो जाएगी, तब तक बोरिंग से ही सप्लाई होगी। उन्होंने कहा कि हर मंगलवार को जनसुनवाई कैंप में आवेदन देकर लोग अपनी समस्या रख सकते हैं।

sheopur news 19 january

sheopur news 19 january : पानी की सप्लाई लाइन चीख-चीख कर दे रही गवाही

ग्राउंड रिपोर्ट में कई जगहों पर पाइपलाइन लीकेज, नालियों के भीतर से गुजरती पेयजल लाइनें और टूटे चैंबर सामने आए हैं। इसके बावजूद प्रशासन के “सैंपल ओके” दावे पर अब सवाल उठने लगे हैं।

ये भी जानिए : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी, रायपुर में रिटायर्ड डॉक्टर से 1.28 करोड़ की ठगी

Jamtara Cyber Crime: जामताड़ा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Cyber Crime जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ…

Kolhan Contractors Association: कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात, निर्माण कार्यों की समस्याएं उठाईं

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Kolhan Contractors Association कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने…

Yogi Adityanath: अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप पूरे यूपी की समृद्धि और विकास का प्रतीक : सीएम योगी

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में प्रज्ज्वलित होने…

चिरंजीवी और Ram Charan ने अमित शाह से की मुलाकात, AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर हुई चर्चा

Ram Charan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे अभिनेता राम…