,

Digital Arrest Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी, रायपुर में रिटायर्ड डॉक्टर से 1.28 करोड़ की ठगी

Edit by: Priyanshi Soni

Digital Arrest Cyber Fraud: राजधानी रायपुर में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक रिटायर्ड वेटनरी डॉक्टर से 1.28 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की पहचान स्वपन सेन (74 वर्ष) के रूप में हुई है, जो स्वर्णभूमि इलाके के निवासी हैं।

व्हाट्सऐप कॉल से शुरू हुआ ठगी का खेल

जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड डॉक्टर को एक अनजान नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी का आरोप लगाया।

Digital Arrest Cyber Fraud: फर्जी एफआईआर भेजकर दिखाया गिरफ्तारी का डर

Digital Arrest Cyber Fraud

ठग ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए व्हाट्सऐप पर एफआईआर की फर्जी कॉपी भी भेजी। गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाते हुए आरोपी ने पैसों की मांग की।

एफडी तुड़वाकर किए ऑनलाइन ट्रांसफर

डर के कारण पीड़ित ने अलग-अलग दिनों में कुल 1.28 करोड़ रुपये ठगों द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके लिए उन्होंने अपनी एफडी भी तुड़वा दी।

Digital Arrest Cyber Fraud: शिकायत के बाद पुलिस एक्शन

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने विधानसभा थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 55 लाख रुपये संबंधित खातों में होल्ड करा दिए हैं।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साइबर ठगी में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या डिजिटल अरेस्ट जैसे दावों से सावधान रहें और तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

यह खबर भी पढ़ें: Cyber Crime Arrest: अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की ठगी करने वाला फरार आरोपी प्रमोद वैष्णव गिरफ्तार

H-1B वीजा पर ट्रंप का नया शिकंजा, 1 लाख डॉलर फीस और सख्त निगरानी से भारतीयों की बढ़ी चिंता

H-1B : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा कार्यक्रम

Greenland में बढ़ेगी अमेरिकी सैन्य मौजूदगी, डेनमार्क से हुआ समझौता; ट्रंप बोले- सुरक्षा पर रहेगा स्थायी नियंत्रण

Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मध्यप्रदेश में अब तक

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शनिवार, 19 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Tatarpur Crime News: तातारपुर में अपराध की साजिश नाकाम, कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

भागलपुर, बिहार। Tatarpur Crime News के तहत तातारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस