,

IndiGo Emergency Landing: टॉयलेट में नोट, आसमान में सायरन! इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Emergency Landing

IndiGo Emergency Landing: दिल्ली से बागडोगरा (सिलीगुड़ी) जा रही IndiGo एयरलाइंस की एक फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब विमान के अंदर बम होने की लिखित धमकी मिली। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को तत्काल चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा डायवर्ट किया गया, जहां इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

IndiGo Emergency Landing: सुबह अलर्ट, सुरक्षित लैंडिंग

रविवार सुबह करीब 08:46 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना मिली कि इंडिगो की फ्लाइट 6E-6650 में बम होने की आशंका है। अलर्ट घोषित होते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। विमान ने सुबह 09:17 बजे सुरक्षित रूप से लैंड किया और उसे मुख्य रनवे से हटाकर आइसोलेशन बे में ले जाया गया।

IndiGo Emergency Landing

टॉयलेट में मिला धमकी भरा नोट
जांच में सामने आया कि विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर पर हाथ से लिखा नोट मिला, जिसमें लिखा था— “प्लेन में बम।” नोट मिलते ही क्रू ने पायलट को सूचना दी और तय प्रोटोकॉल के तहत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया।

237 लोग थे विमान में सवार
फ्लाइट में 222 वयस्क यात्री, 8 शिशु, 2 पायलट और 5 क्रू मेंबर समेत कुल 237 लोग सवार थे। सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

IndiGo Emergency Landing

बम निरोधक दस्ते की सघन जांच
मौके पर बम निरोधक दस्ता (BDDS), स्थानीय पुलिस और एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियां मौजूद रहीं। विमान के हर हिस्से और यात्रियों के सामान की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। जांच पूरी होने तक विमान को आइसोलेशन बे में ही रखा गया है।

IndiGo Emergency Landing: स्थिति नियंत्रण में, जांच जारी

अधिकारियों के मुताबिक हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि धमकी भरा नोट किसने और किस मकसद से लिखा। यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं और आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…