Storyteller Gyanranjan: प्रख्यात कथाकार व ‘पहल’ के संपादक ज्ञानरंजन का निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Storyteller Gyanranjan

Storyteller Gyanranjan: प्रख्यात कथाकार और साहित्यिक पत्रिका ‘पहल’ के संपादक ज्ञानरंजन का बुधवार रात निधन हो गया। 90 वर्ष की आयु में उन्होंने जबलपुर में अंतिम सांस ली। बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रात करीब 10:30 बजे उनका देहांत हो गया। उनके निधन से हिंदी साहित्य जगत में शोक की लहर है।

Storyteller Gyanranjan: हिंदी कहानी को दिया नया गद्य और दृष्टि

सातवें दशक के महत्वपूर्ण कथाकार ज्ञानरंजन ने हिंदी कहानी को नई भाषा, नया शिल्प और नई संवेदना दी। ‘घंटा’, ‘बहिर्गमन’, ‘अमरूद’ और ‘पिता’ जैसी चर्चित कहानियों के जरिए उन्होंने मध्यवर्गीय जीवन के अंतर्विरोधों, कुंठाओं और सामाजिक यथार्थ को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी कहानियां समकालीन समाज की विसंगतियों का गहरा विश्लेषण करती हैं।

Storyteller Gyanranjan: मध्यवर्ग की मनःस्थितियों के सशक्त रचनाकार

ज्ञानरंजन ने विशेष रूप से मध्यवर्ग की नई पीढ़ी की सोच, आर्थिक दबावों और नैतिक द्वंद्वों को अपनी कहानियों का केंद्र बनाया। उनकी प्रसिद्ध कहानी ‘पिता’ मध्यवर्गीय मानसिकता और सामाजिक बदलावों का सशक्त दस्तावेज मानी जाती है। वे केवल एक वर्ग तक सीमित नहीं रहे, बल्कि समाज के हर तबके की मनःस्थितियों का सूक्ष्म मंथन करते रहे।

Storyteller Gyanranjan: ‘पहल’ को दिलाया साहित्यिक पहचान का शिखर

साहित्यिक पत्रिका ‘पहल’ के संपादन के जरिए ज्ञानरंजन ने हिंदी साहित्य को एक मजबूत और वैचारिक मंच दिया। उनके संपादन में ‘पहल’ ने साठोत्तरी प्रगतिशील कथा-साहित्य में विशेष पहचान बनाई और कई नए रचनाकारों को दिशा दी।

Storyteller Gyanranjan: जीवन परिचय और साहित्यिक योगदान

21 नवंबर 1936 को महाराष्ट्र के अकोला में जन्मे ज्ञानरंजन का बचपन और किशोरावस्था दिल्ली, अजमेर और बनारस में बीती। उच्च शिक्षा उन्होंने इलाहाबाद से प्राप्त की। उनके छह कहानी संग्रह प्रकाशित हुए हैं, जबकि कुल 25 कहानियां ‘सपना नहीं’ नामक संकलन में संगृहीत हैं। कथा साहित्य के साथ-साथ उन्होंने अन्य विधाओं में भी लेखन किया।

Storyteller Gyanranjan

देश-विदेश में रचनाओं की गूंज
ज्ञानरंजन की कहानियों का कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में अनुवाद हुआ। भारत के साथ-साथ ओसाका, लंदन, सैन फ्रांसिस्को, लेनिनग्राद और हाइडेलबर्ग जैसे अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में उनकी रचनाएं शामिल रही हैं।

सम्मान और पुरस्कारों से सजी साहित्यिक यात्रा
ज्ञानरंजन को उनके समग्र साहित्यिक अवदान के लिए अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। इनमें सोवियत लैंड नेहरू अवार्ड, साहित्य भूषण सम्मान, शिखर सम्मान, मैथिलीशरण गुप्त सम्मान और वर्ष 2019 का अमर उजाला का सर्वोच्च शब्द सम्मान ‘आकाशदीप’ शामिल है। इस सम्मान को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा था कि ऐसे सम्मान रचनात्मक स्वतंत्रता का अभिनंदन हैं।

साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति
ज्ञानरंजन का निधन हिंदी साहित्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी रचनाएं, विचार और संपादकीय योगदान आने वाली पीढ़ियों को लंबे समय तक प्रेरित करते रहेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Bhiwani: कुत्ता आने से पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: हरियाणा के भिवानी जिले में दर्दनाक सड़क

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Bhimtal: मोरा गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग को बड़ी सफलता

Report by: Bhuwan Singh Bhimtal: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के मोरा

Varanasi वाराणसी दौरा: पीएम मोदी काशी को देंगे 6300 करोड़ की सौगात, ‘अमृत भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Varanasi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे

Guna: गैंगरेप पीड़िता ने खाया जहर; पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

रिपोर्ट: विजय अहिरवार Guna मध्यप्रदेश के गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र

Village Violence Incident: मिर्गी ग्राम में उपद्रवियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Village Violence Incident: भाटापारा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिर्गी ग्राम में

IPL 2026: 75 रन पर ढही दिल्ली कैपिटल्स, RCB ने 6.3 ओवर में दर्ज की एकतरफा जीत

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले 48 घंटे किसी बुरे

Strait of Hormuz से गुजरी LNG की पहली खेप, भारत के लिए राहत भरी खबर

Strait of Hormuz: अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल युद्धविराम कायम है,

Box Office पर गिरी ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ की कमाई, ‘माइकल’ ने संभाला मोर्चा

Box Office: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब सिनेमाघरों

MP पेंशनर्स ने उठाई आवाज, जनवरी 2026 से 2% डीआर बढ़ाने की मांग

MP: मध्यप्रदेश में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार के सामने एक महत्वपूर्ण

Canada में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हंगामा, खालिस्तान समर्थकों ने की नारेबाजी

Canada: पॉपुलर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के कनाडा कॉन्सर्ट में विवाद

Washington DC मेयर चुनाव में भारतीय मूल की रिनी संपत मजबूत, AHC का मिला समर्थन

Washington DC: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में मेयर चुनाव को लेकर

NH43 car accident: एनएच-43 पर बड़ा हादसा टला, नहर में गिरी स्विफ्ट कार, सभी यात्री सुरक्षित

NH43 car accident: कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर के पास नेशनल हाईवे-43

Dawood Ibrahim के करीबी सलीम डोला भारत डिपोर्ट, खुफिया एजेंसियों की पूछताछ शुरू

Dawood Ibrahim: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले सलीम

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी, दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में येलो अलर्ट

Weather Update: देश के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. लोरमी में संदीप पाठक

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पचोर में ट्रक-पिकअप की