फिरोजाबाद में बोले पूर्व राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी, विपक्ष पर साधा निशाना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

फिरोजाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश की राजनीति, विपक्ष के आरोपों और आगामी चुनावों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।

ब्राह्मण विधायकों की अलग बैठक पर प्रतिक्रिया
मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर अजय मिश्र टेनी ने कहा कि ब्राह्मण विधायकों की अलग बैठक की खबरें पूरी तरह से मीडिया की बनाई हुई हैं। भारतीय जनता पार्टी जातिवाद की राजनीति नहीं करती। पार्टी देश के हर वर्ग और हर व्यक्ति के लिए काम करती है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का प्रधानमंत्री से मिलना भी सामान्य प्रक्रिया है, जरूर किसी सरकारी या विकास कार्य को लेकर मुलाकात हुई होगी।

आशा वर्करों और पीडीए के मुद्दे पर अखिलेश यादव को जवाब
अखिलेश यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए अजय मिश्र टेनी ने कहा कि अखिलेश यादव राजनीति विरासत में पाए हुए नेता हैं। उन्होंने कभी जमीनी संघर्ष नहीं किया। जमीनी राजनीति मुलायम सिंह यादव ने की थी, इसलिए उन्हें हर मुद्दे की समझ थी। अखिलेश यादव केवल आरोप लगाने की राजनीति करते हैं, कोई ठोस मुद्दा उनके पास नहीं है।

प्रयागराज मेले में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का मामला
प्रयागराज में मेले के दौरान मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा लगाए जाने की मांग पर उन्होंने कहा कि इस विषय की उन्हें कोई विशेष जानकारी नहीं है। प्रयागराज में हर वर्ष मेला लगता है, बाकी प्रशासन जो उचित समझेगा वही निर्णय होगा।

ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया
असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर अजय मिश्र टेनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान और राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया है।

आगामी चुनावों को लेकर दावा
प्रदेश में अगली सरकार को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इतना ही नहीं, पिछली बार की तुलना में इस बार और अधिक सीटें पार्टी के खाते में आएंगी।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 29 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह

OBC Census Controversy : जनगणना में OBC कॉलम नहीं होने पर बवाल, 27% आरक्षण को लेकर उठे सवाल

OBC Census Controversy : पिछड़ा वर्ग ने जताई नाराजगी, जनसंख्या आंकड़ों की

Traditional Wedding Procession : सेलूद में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात, सादगी और परंपरा ने जीता दिल

Traditional Wedding Procession : लग्जरी कार छोड़ दूल्हा पहुंचा बैलगाड़ी से, बिना

Bhopal मंत्री-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में

Godda: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, महिला की मौके पर ही मौत; दो बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Godda जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर-खिरौंधी मुख्य मार्ग पर मंगलवार

Madhya Pradesh में ‘जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन’ अभियान, 4 जंगली भैंसे छोड़े, 50 और लाने की तैयारी

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन को नई गति

Bhiwani: कुत्ता आने से पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: हरियाणा के भिवानी जिले में दर्दनाक सड़क

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Bhimtal: मोरा गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग को बड़ी सफलता

Report by: Bhuwan Singh Bhimtal: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के मोरा

Varanasi वाराणसी दौरा: पीएम मोदी काशी को देंगे 6300 करोड़ की सौगात, ‘अमृत भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Varanasi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे