BY
Yoganand Shrivastava
Gwalior news: डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र को जलाने और कथित रूप से आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में आरोपी बनाए गए एडवोकेट अनिल मिश्रा सहित चार लोगों की जमानत याचिका पर विशेष न्यायालय में अब रविवार को दोबारा सुनवाई होगी।
शनिवार को हुई सुनवाई के दौरान अनिल मिश्रा की ओर से उनके अधिवक्ता ने कोर्ट में अपने तर्क रखे। हालांकि, प्रकरण से जुड़े कुछ दस्तावेज और पक्षों की दलीलों को देखते हुए अदालत ने अगली तारीख तय करते हुए सुनवाई को आगे बढ़ा दिया।
गौरतलब है कि इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने अनिल मिश्रा और उनके साथियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। मामला सामाजिक संवेदनशीलता से जुड़ा होने के कारण प्रशासन और पुलिस पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं।





