,

IND vs NZ ODI से पहले बड़ा ट्विस्ट: पंत ही नहीं, ये 2 धुरंधर भी रहेंगे बाहर!

IND vs NZ ODI

IND vs NZ ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी 2026 से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के चयन को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है। स्क्वॉड का ऐलान भले ही अभी नहीं हुआ हो, लेकिन उससे पहले ही तीन बड़े नामों को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

पंत पर गिर सकती है गाज
स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत को वनडे टीम से ड्रॉप किए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालिया फॉर्म और टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए चयन समिति पंत को आराम दे सकती है। उनकी जगह ईशान किशन की वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

बुमराह और हार्दिक भी नहीं खेलेंगे वनडे!
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को भी इस वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना जाएगा। दोनों खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए आराम देने का फैसला किया गया है। चयनकर्ता नहीं चाहते कि वर्ल्ड कप से ठीक पहले इन दोनों पर वर्कलोड बढ़े।

टी20 वर्ल्ड कप बना वजह
बुमराह और हार्दिक दोनों ही टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा हैं, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होनी है। 2024 में भारत को टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने में इन दोनों की भूमिका अहम रही थी, ऐसे में बोर्ड कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।

वनडे नहीं, लेकिन टी20 में होगी वापसी
वनडे सीरीज से बाहर रहने के बाद बुमराह और हार्दिक 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में वापसी करेंगे। यह सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

विजय हजारे में दिख सकते हैं हार्दिक
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वनडे टीम से दूर रहने के बावजूद हार्दिक पंड्या घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए कम से कम दो मैच खेल सकते हैं। यह फैसला बीसीसीआई के उस निर्देश के तहत है, जिसमें सीनियर खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने को कहा गया है। हालांकि, बुमराह को इससे छूट दी गई है।

यह खबर भी पढ़ें: IND vs NZ: वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के ऐलान पर सस्पेंस, जानें कब होगा टीम का एलान

3–4 जनवरी को खुलेगा राज
टीम इंडिया का वनडे स्क्वॉड 3 या 4 जनवरी को घोषित किया जा सकता है। इस बार चयन समिति की बैठक ऑनलाइन होने की संभावना है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई पंत, हार्दिक और बुमराह वनडे सीरीज से बाहर रहते हैं या चयन के दिन कोई नया सरप्राइज सामने आता है।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा