,

Agra: एपीके फाइल भेजकर 10 लाख की साइबर ठगी, ऑनलाइन एफडी तोड़कर तीन बार में निकाली रकम

Agra

आगरा में साइबर ठगों ने एपीके फाइल के जरिए एक कपड़ा व्यापारी से 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने पीड़ित के मोबाइल का एक्सेस लेकर बैंक खाते में मौजूद ऑनलाइन एफडी तोड़ी और तीन चरणों में पूरी रकम ट्रांसफर कर ली। मोबाइल पर खाते से रुपये कटने का मैसेज आने के बाद ठगी का खुलासा हुआ।

जयपुर हाउस निवासी दौलत राम भोजवानी का एचडीएफसी बैंक की शाहगंज शाखा में खाता है। उन्होंने अपने खाते में 10 लाख रुपये की ऑनलाइन एफडी कराई थी। पीड़ित के अनुसार 14 दिसंबर की रात करीब 9:30 बजे खाते से रुपये कटने का मैसेज आया। अगले दिन जब वे बैंक पहुंचे तो मैनेजर ने बताया कि 13 दिसंबर को उनकी एफडी तोड़ दी गई थी।

जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर को पहले दो लाख रुपये, फिर तीन लाख रुपये और 14 दिसंबर को पांच लाख रुपये खाते से निकाले गए। इस तरह कुल 10 लाख रुपये की निकासी की गई।

पीड़ित ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और साइबर थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

एपीके फाइल से हुआ मोबाइल हैक
साइबर पुलिस की जांच में पीड़ित के मोबाइल में एक एपीके फाइल डाउनलोड मिली है। बताया गया कि व्हाट्सऐप पर आई एपीके फाइल को डाउनलोड करते ही ठगों को मोबाइल का पूरा एक्सेस मिल गया, जिसके जरिए उन्होंने बैंक खाते तक पहुंच बनाई और ठगी को अंजाम दिया।

ऐसे होती है एपीके फाइल से ठगी
साइबर पुलिस के अनुसार ठग शादी के कार्ड, ई-चालान, बिजली बिल, सरकारी योजनाओं के फॉर्म जैसे नामों से एपीके फाइल भेजते हैं। साइबर थाना इंस्पेक्टर रीता यादव ने बताया कि जैसे ही कोई व्यक्ति ऐसी फाइल डाउनलोड करता है, मोबाइल हैक हो जाता है। इसके बाद ठग बैंक खाते, यूपीआई और निजी डेटा तक पहुंच बनाकर आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आई एपीके फाइल डाउनलोड न करें और संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…