,

Agra: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में अखिल भारत हिन्दू महासभा का अनोखा प्रदर्शन

Agra

Report by: Farhan Khan, Edit by: Priyanshi Soni

Agra: आगरा में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचार और हत्याओं के विरोध में अखिल भारत हिन्दू महासभा ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। छत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना किनारे रोड स्थित प्रसिद्ध यमुना आरती स्थल पर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए।

Agra: मुंडन कराकर जताया विरोध, किया तर्पण और हवन
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदू भाइयों की हो रही हत्याओं के विरोध में मुंडन कराकर सांकेतिक शोक व्यक्त किया। इसके बाद यमुना तट पर तर्पण किया गया और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए विधिवत हवन-पूजन संपन्न कराया गया।

केंद्र और राज्य सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग
महासभा के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाए। साथ ही अवैध रूप से भारत में घुसपैठ कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने के लिए ठोस कार्रवाई की जाए।

महिला जिलाध्यक्ष मीरा राठौर का बयान
महासभा की महिला जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदू समाज को निशाना बनाया जा रहा है, जो बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों पर चुप नहीं बैठा जा सकता और न्याय मिलने तक संगठन आवाज उठाता रहेगा।

नारों के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन, पुलिस रही मौजूद
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “हिंदू समाज एकता ज़िंदाबाद” और “अत्याचार बंद करो” जैसे नारे लगाए। पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी। यह अनोखा प्रदर्शन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…