,

मौत बनकर आई बस और देखते ही देखते खत्म हो गई कई जिंदगियां

मुम्बईः रात 10 बजे एक बस मौत बनकर आई और देखते ही देखते 7 लोगों की जिंदगी एक झटके में खत्म कर दी। वहीं 26 अन्य लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बता दें कि बेस्ट की बस अचानाक तेज गति से चलने लगी और रास्ते में जो भी गाड़ियां उसे रोंदतें हुए सोसायटी की दीवार से जा टकराई, इस दौरान रास्ते में 50 लोगों को बस ने कुचल दिया जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

नशे में था चालक, ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सीलेटर
शुरूआती जांच में पता चला है कि बस चालक नशे में धुत था और उसने ब्रेक दबाना चाहा लेकिन गलती से एक्सीलेटर डब गया जिसकी वजह से बस बेकाबू हो गई और लोगों को कुचलते हुए सोयायटी की दीवार से जा भिंड़ी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
जानकारी के मुताबिक, बेस्ट बस कुर्ला से अंधेरी जा रही थी तभी अंबेडकर नगर में बुद्ध कॉलोनी के पास बस अनियंत्रित हो गई, फिर बस ने 50 लोगों को कुचल दिया। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ की जान भी चली गई। घायलों को भाभा और सायन अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस चालक को हिरासत में ले लिया। फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा उस समय हुआ जब कुर्ला पश्चिम से अंधेरी जाने वाली 332 नंबर की बस कुर्ला स्टेशन से निकली। अचानक बस की रफ्तार इतनी तेज हो गई कि जो भी सामने आया, वह चपेट में आ गया। आखिरकार, बस सोसाइटी की दीवार से टकराकर रुकी।

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…

USA में अचानक थम गई हवाई यातायात की रफ्तार, 22 ATC केंद्रों में तकनीकी खराबी से सभी उड़ानों पर लगी रोक

USA: अमेरिका में शुक्रवार दोपहर हवाई यातायात व्यवस्था अचानक प्रभावित हो गई।…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दिन में हल्की गर्मी और रात में बढ़ी…

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…