,

Agra: नौकरी से निकाले जाने पर पूर्व वन कर्मी का हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

Agra

Report By: Farhan Khan, Edit By: Priyanshi Soni

Agra: आगरा में वन विभाग के एक पूर्व कर्मी ने नौकरी से निकाले जाने के बाद आत्महत्या की धमकी देकर हड़कंप मचा दिया। युवक वन विभाग कार्यालय के बाहर एक ऊँचे पेड़ पर चढ़ गया और नीचे कूदने की चेतावनी देने लगा।

Agra: ‘शोले’स्टाइल में विरोध

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक का विरोध फिल्म ‘शोले’ की याद दिलाने वाला था। वह पेड़ पर चढ़कर लगातार चिल्लाता रहा और अधिकारियों से नौकरी बहाल करने की मांग करता रहा।

“नौकरी दो या जान ले लो की चेतावनी

पूर्व कर्मचारी का कहना था कि सिस्टम से वह पूरी तरह हताश हो चुका है। उसने साफ कहा—“नौकरी दो, नहीं तो जान ले लो।” युवक की धमकी से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रशासन और पुलिस अलर्ट

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने-बुझाने की कोशिश शुरू की। काफी देर तक युवक पेड़ से कूदने की धमकी देता रहा।

मामले की जांच जारी

वन विभाग और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। युवक को नौकरी से हटाए जाने के कारणों और उसकी मानसिक स्थिति को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…