,

MP News: भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर शोक की लहर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल

BJP leader Rajendra Singh Mokalpur, Minister Govind Singh Rajput participated in the last journey

MP News: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं खनिज बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय राजेंद्र सिंह मोकलपुर के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन को भाजपा संगठन, सामाजिक एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। दिवंगत नेता की अंतिम यात्रा में मध्य प्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत विशेष रूप से शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

MP News: मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने अंतिम संस्कार स्थल पर स्व. मोकलपुर के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान किया। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि स्व. राजेंद्र सिंह मोकलपुर का जीवन सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

MP News: उन्होंने आगे कहा कि स्व. मोकलपुर ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव सिद्धांतों और मूल्यों को प्राथमिकता दी। उनका व्यक्तित्व सरल, मिलनसार और कर्मठ था, जिसके कारण वे कार्यकर्ताओं और आमजन में समान रूप से लोकप्रिय रहे। उनके मार्गदर्शन और अनुभव से पार्टी को लंबे समय तक लाभ मिलता रहा।

अंतिम यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से दिवंगत नेता को अंतिम विदाई दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। क्षेत्रवासियों ने स्व. राजेंद्र सिंह मोकलपुर के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…