Gwalior news:ग्राम पंचायत दोनी में सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद, विरोध पर सरपंच पर धमकाने के आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Gwalior news: जिले की तहसील चिनोर अंतर्गत ग्राम पंचायत दोनी में सीसी रोड निर्माण को लेकर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार जब निर्माण कार्य शुरू हुआ, तभी से उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया और सही गुणवत्ता से काम कराने की मांग की। इसी दौरान सरपंच के भड़कने और ग्रामीणों को धमकाने का आरोप लगाया जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है, जिससे मामला और तूल पकड़ता जा रहा है।

विरोध पर दबंगई का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि घटिया निर्माण का विरोध करने पर सरपंच और उसके परिजनों ने दबाव बनाया। आरोप है कि सरपंच की बेटी ने भी विरोध कर रहे लोगों को धमकाते हुए कहा कि वे जहां चाहें शिकायत कर लें, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

प्रशासन से जांच की मांग
घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने जनपद पंचायत और जिला पंचायत में शिकायत करने की तैयारी कर ली है। ग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि निर्माण में अनियमितताएं पाई जाती हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि पंचायत स्तर पर होने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं