,

Raigarh में सघन पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जा रही दो बूंद

Raigarh

रिपोर्टर– भूपेन्द्र गबेल, Edit By: Mohit Jain

Raigarh: जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान की आज से विधिवत शुरुआत हो गई है। जिला स्तरीय शुभारंभ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरा नगर मोदीनगर में किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Raigarh: तीन दिन तक चलेगा अभियान

तीन दिवसीय इस अभियान के तहत जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के कुल एक लाख उन्नासी हजार नौ सौ उनसठ बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिलेभर में तेरह सौ सात पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं।

पहले दिन बूथ, फिर घर-घर पहुंचेंगी टीमें

अभियान के पहले दिन सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा रही है। दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले के सभी विकासखंडों में भी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अभियान का शुभारंभ किया गया है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें।

यह खबर भी पढ़ें: Raigarh News: जिंदल यूनिवर्सिटी हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Kasrawad News: जिला पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस के भारत यादव विजयी, 4075 वोटों से दर्ज की जीत

Kasrawad News: खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक…

Banda News: सरपंच उपचुनाव में पूजा अहिरवार की जीत, नरेश आठिया को 303 वोटों से हराया

Banda News: मध्य प्रदेश के बंडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडराना में…

India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया, गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

India vs Pakistan: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत…

Kasrawad By Election: कसरावद जिला पंचायत उपचुनाव में भारत यादव की जीत, 4075 मतों से बनाई बढ़त

रिपोर्टर-सेवकराम चौबे Kasrawad By Election खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत…

Salman Khan की ‘मातृभूमि’ की रिलीज का रास्ता साफ, सरकार से मिली NOC, जानें सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज

Salman Khan: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित वॉर-ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर लंबे…