Raigarh News: जिंदल यूनिवर्सिटी हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raigarh News

रिपोर्टर: भूपेन्द्र गबेल, Edit By: Mohit Jain

Raigarh News: जिले के पूंजीपथरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिंदल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बीएससी की एक छात्रा की रहस्यमयी मौत से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

Raigarh News: जमशेदपुर की रहने वाली थी छात्रा

मृतक छात्रा की पहचान प्रिंसी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक प्रिंसी मूल रूप से जमशेदपुर, टाटा की निवासी थी और जिंदल यूनिवर्सिटी में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। घटना की खबर फैलते ही यूनिवर्सिटी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मौके पर पहुंची पुलिस, क्षेत्र सील

सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हॉस्टल क्षेत्र को सील कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लिया और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मौत की वजह अब भी रहस्य

फिलहाल छात्रा की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आत्महत्या सहित हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Ambikapur में NH-43 सड़क मरम्मत घोटाला: रात में बनी सड़क सुबह ही उखड़ गई

Elephant Attack: हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत, क्षेत्र में दहशत

Elephant Attack: सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Elephant Attack:

Horoscope : 8 जून 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ग्रह-नक्षत्रों का सभी राशियों पर प्रभाव Horoscope : वैदिक ज्योतिष