Agra:योजनाओं के नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का मौन उपवास, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Agra

Report By: Farhan Khan

Agra: केंद्र की मोदी सरकार पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलने का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को जोरदार विरोध दर्ज कराया। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्पीड कलर लैब चौराहा पर एक दिवसीय मौन उपवास किया।

Agra: योजनाओं के नाम बदलने का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विकास कार्यों से ध्यान भटकाकर जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलने की राजनीति कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना का नाम बदलने की घोषणा महात्मा गांधी की विचारधारा और उनके योगदान को मिटाने का प्रयास है।

महात्मा गांधी की विरासत से समझौता नहीं

महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि मोदी सरकार महात्मा गांधी के नाम और विचारधारा को समाप्त करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस ऐसा कभी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि गांधी जी की विचारधारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिलों में बसी हुई है और उसे कोई सरकार खत्म नहीं कर सकती।

कांग्रेस सरकार बनने पर नाम बहाल करने का दावा

अमित सिंह ने कहा कि यदि भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो मनरेगा का नाम पुनः महात्मा गांधी के नाम पर ही रखा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार वास्तविक विकास के मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए केवल नाम परिवर्तन पर जोर दे रही है।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा जैसी योजनाएं ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और किसानों की जीवनरेखा हैं। इनके नाम से छेड़छाड़ जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि नाम बदलने की नीति जारी रही तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून